फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bhojpur: A young man fired at a dancer at a wedding ceremony, groom's cousin got shot

Bihar: शादी समारोह में एक युवक ने नर्तकी पर चलाई गोली, दूल्हे के चचेरे भाई को लगी; मातम में बदला खुशी का माहौल

Sun, 18 Feb 2024 12:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 18 Feb 2024 12:27 PM IST
सार

Bhojpur Hindi News: भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि शादी समारोह में एक युवक को गोली लगी है। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Bhojpur: A young man fired at a dancer at a wedding ceremony, groom's cousin got shot
अस्पताल में इलाजरत दूल्हे का भाई संतोष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भोजपुर के आरा में शादी समारोह के दौरान एक युवक को गोली लग गई, इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, घायल युवक को इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान बक्सर जिले के मठिला गांव निवासी संतोष उपाध्याय के रूप में हुई है। वहीं, गोलीबारी मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


नर्तकी से विवाद में युवक ने चलाई गोली
जानकारी के मुताबिक, बक्सर जिले के मठिला से दिनेश उपाध्याय के बेटे मोनू उपाध्याय की शादी की बारात छोटकी सिंगही में सुरेश चंद्र पांडे के घर आई हुई थी। सुरेश चंद्र पांडे की बेटी अनन्या के साथ प्रभाकर उर्फ मोनू की शादी हो रही थी। घर में शादी की रस्म हो रही थी। उधर, शामियाना में नृत्य कार्यक्रम चल रहा था, जहां एक युवक का नर्तकी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामूली विवाद में ही युवक ने कमर से पिस्तौल निकाली और गोली चला दी, जो कि नर्तकी को न लगकर शामियाना में बैठे दूल्हे के चचेरे भाई संतोष उपाध्याय को लग गई।
विज्ञापन


आरोपी मौके से हुआ फरार, साथी गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि गोली चलने के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। फिर घायल संतोष को आनन-फानन में इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नगर थाना की पुलिस पहुंची। लेकिन तब तक गोली चलाने वाला युवक वहां से फरार हो चुका था। लेकिन पुलिस ने उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। दूल्हे के भाई को गोली लगने के बाद शादी का माहौल मातम में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आए दिन हो रहीं गोलीबारी की घटनाएं
गौरतलब है कि आए दिन भोजपुर में हर्ष फायरिंग जैसी घटनाएं हो रही हैं और उसमें लोगों की जान भी जा रही है। इसके बावजूद शादी या अन्य समारोहों में फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गोलीबारी की इस घटना के मामले में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि शादी समारोह में एक युवक को गोली लगी है। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed