फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bhojpur: 2 policemen beat each other with belts, kick and punch; Police denied that both of them drank alcohol

Bihar: दो पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को बेल्ट, लात-घूसों से पीटा; लोगों ने जो सच बताया, उसे पुलिस ने नकारा

Tue, 06 Feb 2024 12:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 06 Feb 2024 12:05 PM IST
सार

Bhojpur Hindi News: भोजपुर एसपी के द्वारा बताया गया कि एक वीडियो मिला है, जिसमें एक अधिकारी और चौकीदार धक्का-मुक्की करते दिख रहे हैं। अधिकारी और चौकीदार दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, संतोषजनक जवाब न मिलने पर दोनों को निलंबित कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Bhojpur: 2 policemen beat each other with belts, kick and punch; Police denied that both of them drank alcohol
आपस में मारपीट करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भोजपुर जिले के गड़हनी थाना इलाके के गड़हनी बाजार के पास सोमवार को ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी आपस में हाथापाई करने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। फिर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। बिहार के आरा में सोशल मीडिया पर जमादार और चौकीदार के बीच बेल्ट से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो के मुताबिक, दो व्यक्ति आपस में बेल्ट और लात-मुक्के से मारपीट कर रहे हैं। इन दोनों में से एक जमादार और दूसरा चौकीदार बताया जा रहा है। दोनों ही गड़हनी थाना में पदस्थापित है। हालांकि मारपीट किस बात को ले कर हुई है ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों व्यक्ति शराब के नशे में लग रहे थे।
विज्ञापन



 
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला गड़हनी थाना क्षेत्र के गड़हनी बाजार स्टेट बैंक के पास का बताया जा रहा है। मारपीट कर रहे जमादार का नाम बालेश्वर साह है। जबकि चौकीदार की पहचान पंकज के तौर पर हुई है, जो कि गड़हनी थाना क्षेत्र के सुवरी गांव का चौकीदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गड़हनी बाजार में दुकान चलाने वाले रमीज ने बताया गया कि तीन फरवरी की शाम की यह घटना है। हम लोगों ने अचानक देखा कि दो लोग आपस में मारपीट कर रहे हैं। पास गए तो देखा कि दोनों में से एक अधिकारी है और एक चौकीदार है। पुलिस को आपस में मारपीट करते देख मौके पर मौजूद लोग वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाते देखा तब दोनों ने मारपीट रोकी। हालांकि दोनों के शारीरिक हावभाव से लग रहा था कि वे शराब के नशे में हैं।

 
इस मामले में भोजपुर एसपी के द्वारा बताया गया कि एक वीडियो मिला है, जिसमें एक अधिकारी और चौकीदार धक्का-मुक्की करते दिख रहे हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार अधिकारी चौकीदार को ड्यूटी दे रहा था, जिसको चौकीदार ने करने से मना कर दिया। संभवतः इसलिए ही मारपीट हुई है। हालांकि प्रथम दृष्टया में शराब पीने जैसा कुछ नहीं प्रतीत हुआ है। अधिकारी और चौकीदार दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, संतोषजनक जवाब न मिलने पर दोनों को निलंबित कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed