फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Huge Fake Branded Jewelry Scam Uncovered 11 Kg Counterfeit Silver Seized

Bihar: आगरा से आई शिकायत और पटना में खुल गया राज, 11 किलो नकली ब्रांडेड चांदी के आभूषण जब्त

Sat, 20 Jun 2026 07:55 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 07:55 AM IST
सार

पटना के बाकरगंज ज्वेलरी बाजार में नकली ब्रांड के नाम पर चांदी के आभूषण बेचने का मामला सामने आया है। आगरा के कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी कर 11 किलो चांदी के पायल और बिछिया जब्त किए। दुकान मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Huge Fake Branded Jewelry Scam Uncovered 11 Kg Counterfeit Silver Seized
आगरा के व्यापारी की शिकायत पर पटना की ज्वेलरी दुकान का राज खुला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पटना के बाकरगंज ज्वेलरी बाजार में नकली ब्रांड के नाम पर चांदी के आभूषण बेचने के कारोबार का खुलासा हुआ है। आगरा के एक कारोबारी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पीरबहोर थाना पुलिस ने एक ज्वेलरी दुकान पर छापेमारी कर करीब 11 किलोग्राम चांदी के पायल और बिछिया बरामद किए हैं। इस मामले में दुकान मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद बाकरगंज बाजार में हड़कंप मच गया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


आगरा के कारोबारी ने दर्ज कराई थी शिकायत
पीरबहोर थाना प्रभारी के अनुसार, आगरा निवासी व्यवसायी अशोक कुमार गुप्ता ने थाने में लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी कंपनी ‘एमआरडीएक्स (MRDX)’ के नाम और ब्रांड का दुरुपयोग कर पटना में कुछ लोग डुप्लीकेट चांदी के आभूषण तैयार कर बाजार में बेच रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना था कि नकली उत्पादों की वजह से उनकी कंपनी की साख प्रभावित हो रही थी और कारोबार को भी नुकसान पहुंच रहा था।
विज्ञापन


विशेष टीम ने की छापेमारी
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर टीम ने बाकरगंज स्थित आर.पी. बंधेल हाउस ज्वेलरी दुकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में चांदी के पायल और बिछिया बरामद किए। जब्त किए गए आभूषणों का कुल वजन करीब 11 किलोग्राम बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान मालिक और कर्मचारी गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दुकान के मालिक रवि सोनी और कर्मचारी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि नकली ब्रांड के नाम पर तैयार किए गए उत्पादों की आपूर्ति किन-किन इलाकों में की जा रही थी और इस पूरे नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़ें-  Bihar : सीएम सम्राट चौधरी की बिहार पुलिस के खिलाफ भाजपा के मंत्री-विधायक? किस मामले के कारण यह हो रहा


एक साल से मिल रही थीं शिकायतें
आगरा से पटना पहुंचे व्यवसायी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले लगभग एक वर्ष से उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि उनकी कंपनी के नाम से मिलते-जुलते डुप्लीकेट उत्पाद बाजार में बेचे जा रहे हैं। ग्राहकों के बीच भ्रम की स्थिति बनने और ब्रांड की छवि प्रभावित होने के बाद उन्होंने कानूनी कार्रवाई का फैसला लिया।

फिलहाल पुलिस जब्त किए गए सामान की जांच कर रही है। मामले में कॉपीराइट उल्लंघन, ट्रेडमार्क के दुरुपयोग, धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed