फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Annual conference of "Let's Inspire Bihar", Ishaan Kishan said - You join the campaign of Vikas Vaibhav

Bihar: "लेट्स इंस्पायर बिहार" का द्वितीय वार्षिक सम्मेलन, IPS विकास वैभव बोले- अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है

Wed, 22 Mar 2023 01:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 22 Mar 2023 01:31 PM IST
सार

लेट्स इंस्पायर बिहार द्वारा द्वितीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। बिहार दिवस के अवसर पर यहि समारोह पटना के शास्त्रीनगर स्थित ऊर्जा भवन में आयोजित किया गया।

विज्ञापन
Annual conference of "Let's Inspire Bihar", Ishaan Kishan said - You join the campaign of Vikas Vaibhav
लेट्स इंस्पायर बिहार के कार्यक्रम में पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लेट्स इंस्पायर बिहार द्वारा द्वितीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। बिहार दिवस के अवसर पर यहि समारोह पटना के शास्त्रीनगर स्थित ऊर्जा भवन में आयोजित किया गया। समारोह से पहले क्रिकेटर ईशान किशन ने कहा कि 22 मार्च हमलोग सीनियर IPS अधिकारी विकास वेभव के कुशल नेतृत्व में हमलोग लेट्स इंस्पायर बिहार का दूसरा स्थापना दिवस मना रहे हैं। इसलिए आप सभी हो लेट्स इंस्पायर बिहार की इस मुहिम जुड़े। आप सभी का स्वागत है। सम्मेलन में बिहार के प्रबुद्ध डॉक्टर, वकील, पत्रकार, समेत दर्जनों लोग सम्मानित किए जाएंगे।

विज्ञापन

 

Annual conference of "Let's Inspire Bihar", Ishaan Kishan said - You join the campaign of Vikas Vaibhav
लेट्स इंस्पायर बिहार के कार्यक्रम में पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
2021 में जब हमलोगों ने इसकी शुरुआत की थी
विकास वैभव ने कहा कि बड़े हर्ष का समय है कि आप लोग यहां पर आए। इस अभियान को हम लोगों ने तारामंडल सभागार में आज से 2 वर्ष पूर्व किया था। 2021 में जब हम लोगों ने इसकी शुरुआत की थी तब कोरोना का समय था। एक बहुत ही गंभीर स्थिति थी। उस समय लोगों से मिलना संभव नहीं था। ऑनलाइन माध्यम से लोगों से जुड़े। जब पूछा कि कितने लोग बिहार की भविष्य के निर्माण कि इस यज्ञ में जुड़ना चाहते हैं? इसमें अनेक ऐसे नाम आए जिनसे मैं पूर्व से परिचित था। अनेक ऐसे भी नाम आए जिनसे मैं आज तक परिचित नहीं हो पाया हूं।  हमने अलग-अलग जिलों में लोगों से पूछा कि आपके इलाके में जो लोग जुड़ना चाहते हैं क्या आप इनके समन्वय करने का दायित्व ग्रहण करेंगे? ऐसे ही कुछ लोगों की मदद से पटना में 11 जुलाई 2021 को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य है कि लेट्स इंस्पायरर बिहार को को राज्य में जन-जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Annual conference of "Let's Inspire Bihar", Ishaan Kishan said - You join the campaign of Vikas Vaibhav
लेट्स इंस्पायर बिहार के कार्यक्रम सम्मानित किए गए समाजसेवी विशाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
नई पीढ़ी को बिहार के गौरव के बारे में बताना
सीनियर IPS अधिकारी विकास वैभव के अनुसार "लेट्स इंस्पायर बिहार" एक मुहिम है। उन्होंने कहा कि जब तक बिहार के लोग जागेंगे नहीं संगठित नहीं होंगे तब तक बिहार में बड़ा बदलाव नहीं हो सकता है शिक्षा क्षमता और उद्यमिता को लेकर प्रारंभ हुआ उनका अभियान सार्थकता की ओर बढ़ रहा है। आज बिहार ही नहीं पूरे देश और विदेश तक में कई चैप्टर और सब चैप्टर बनाए गए हैं, जिसके माध्यम से सकारात्मक चीजों को समाज में फैलाया जा रहा है। लोगों की मदद की जा रही है। बेहतर लोगों को संगठित किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इसके दूरगामी परिणाम होंगे। कार्यक्रम में बतौर अतिथि वरिष्ठ पत्रकार कुमार जितेंद्र ज्योति, कन्हैया भेलारी, स्वयं प्रकाश, ज्ञानेश्वर वात्सायन, शिवपूजन झा, कुमार प्रबोध, बृजमोहन सिंह, मौलाना कल्बे रशीद रिजवी, रुबन हॉस्पिटल के प्रमुख डॉक्टर सत्यजीत, जेपी यूनिवर्सिटी छपरा के कुलपति, एंबीशन लॉ इंस्टीट्यूट के आलोक कुमार रंजन, अपराजिता कृष्णा, डॉ मंगला रानी, डॉ कुमार अरुणोदय, विकास चंद्र गुड्डू बाबा, नीतू कुमारी नूतन समेत कई गणमान्य जन उपस्थित थे। सम्मानित होने वाले में सीतामढ़ी से वरिष्ठ पत्रकार विभा रानी, समाजसेवी विशाल सिंह परमार, प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर वरुण, छपरा से डॉक्टर राकेश कुमार सिंह, अभिनेत्री वैष्णवी, पटना से अनामिका, राज मिश्रा, पंख फाउंडेशन गया से वरिष्ठ पत्रकार कमलेश कुमार सिंह, रणधीर वर्मा फाउंडेशन के सतीश कुमार राजू, अभिनेता रोहित राज यादव, अभिनेत्री पल्लवी गिरी, शिक्षक आरके झा, हनी सिंह, डॉक्टर नीमी रानी, डॉक्टर शाइस्ता अली, मनीष कुमार भोले दानी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed