फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   An unknown vehicle hit a teenager riding a bicycle, he died during treatment

Bihar News: अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार किशोर को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

Thu, 22 Feb 2024 03:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 22 Feb 2024 03:36 PM IST
सार

Bihar News: नालंदा में गुरुवार को सड़क हादसे में किशोर की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए बिहार शरीफ राजगीर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मामला नालंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिदुपुर गांव के समीप की है। मृतक की पहचान बिदुपुर गांव निवासी उपेंद्र यादव का (12) वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में की है। 

विज्ञापन
An unknown vehicle hit a teenager riding a bicycle, he died during treatment
घटना के बाद आक्रोशित हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की शाम विकास कुमार साइकिल से नालंदा की ओर जा रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जिसके बाद उसे  सिलाव पीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के क्रम में गुरुवार को उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

बाद में शांत हुआ हंगामा
मौत की पुष्टि के उपरांत परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद शव को लेकर परिजन गांव पहुंचे और मुख्य सड़क पर रख मुआवजे की मांग को लेकर जाम कर दिया। हंगामा की सूचना मिलने के उपरांत सिलाव बीडीओ, नालंदा थाना अध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशितों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। वहीं बीडीओ के द्वारा पारिवारिक लाभ के अंतर्गत 20 हजार की राशि, मृतक के स्वजन को दी गई। इसके बाद हंगामा शांत हुआ।

विज्ञापन

पुलिस ने किया मामला दर्ज 
नालंदा थाना अध्यक्ष निशि कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई  है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed