फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   an unknown truck driven by high speed crushed a middle aged man walking on foot In Patna

पटना में तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात हाइवा ट्रक ने पैदल जा रहे अधेड़ को कुचला, मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम

Wed, 02 Jul 2025 02:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 02 Jul 2025 02:11 PM IST
सार

Bihar: स्थानीय लोगों के मुताबिक शिवधारी पासवान रोज सुबह टहलने जाते थे और बाजार में चाय पीकर घर लौटते थे। बुधवार सुबह भी वे चाय पीकर पैदल घर लौट रहे थे तभी काब गांव के पास बालू लदा तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

विज्ञापन
an unknown truck driven by high speed crushed a middle aged man walking on foot In Patna
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थाना क्षेत्र के काब गांव के पास एनएच-139 पर बुधवार सुबह एक अज्ञात हाइवा ट्रक ने पैदल जा रहे अधेड़ को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान काब गांव के धाना टोला निवासी स्व. रामविलास पासवान के 51 वर्षीय पुत्र शिवधारी पासवान के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक शिवधारी पासवान रोज सुबह टहलने जाते थे और बाजार में चाय पीकर घर लौटते थे। बुधवार सुबह भी वे चाय पीकर पैदल घर लौट रहे थे तभी काब गांव के पास बालू लदा तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने उन्हें कुचल दिया और महबलीपुर की ओर भाग निकला।

विज्ञापन


पढे़ं: आईसीयू में भर्ती महिला की मौत, स्वजनों ने लगाया ऑक्सीजन नहीं मिलने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर एनएच-139 को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और यातायात बहाल कराया। फिलहाल पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुट गई है।

इस संबंध में रानीतालाब थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और वाहन की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed