{"_id":"601fbe9c8ebc3ed1b63ea3c4","slug":"alert-in-bihar-too-nitish-said-states-officers-is-in-touch-with-uttarakhand-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में भी अलर्ट, नीतीश ने की उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री से बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में भी अलर्ट, नीतीश ने की उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री से बात
Sun, 07 Feb 2021 03:49 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 07 Feb 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर फटने के बाद बाढ़ के कारण बिहार में भी अलर्ट है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि चूंकि गंगा नदी से जुड़ा मामला है, इसलिए हमें भी सतर्क रहने की जरूरत है। बिहार के अधिकारी उत्तराखंड के अधिकारियों से संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
We are gathering details on the flash flood in Uttarakhand's Chamoli. Our officials are in contact with authorities there. As it concerns Ganga river, we need to remain alert: Bihar Chief Minister Nitish Kumar pic.twitter.com/K6twi826Al
— ANI (@ANI) February 7, 2021विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तराखंड आपदा के संदर्भ में वहां के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से टेलीफोन पर बातचीत की और वस्तुस्थिति की जानकारी ली। नीतीश और रावत के बीच जिस वक्त बातचीत हुयी उस समय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री घटनास्थल पर ही मौजूद थे। बिहार के मुख्यमंत्री ने रावत से कहा, मुझे उम्मीद है कि आप जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण पाने में सफल होंगे और उत्तराखण्ड इस त्रासदी से शीघ्र उबर जाएगा। आपदा की इस घड़ी में हमलोग आपके साथ हैं ।
विज्ञापन