{"_id":"66ac8bf2283be14fd6085234","slug":"accident-today-two-people-died-due-to-a-falling-palm-tree-angry-relatives-created-a-ruckus-on-road-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident Today: ताड़ का पेड़ टूटकर गिरने से दो लोगों की मौत, गुस्साए परिजनों ने सड़क पर जमकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident Today: ताड़ का पेड़ टूटकर गिरने से दो लोगों की मौत, गुस्साए परिजनों ने सड़क पर जमकर किया हंगामा
Fri, 02 Aug 2024 01:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 02 Aug 2024 01:04 PM IST
सार
Ara News: मृतकों के परिजनों ने बताया कि दोनों दोस्त किसी काम से बाजार निकले थे। तभी कागजी मोहल्ला स्थित पुराना ताड़ का पेड़ का ऊपरी हिस्सा अचानक टूट कर गिर गया, जिससे कुचलकर दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर गुस्साए परिजनों द्वारा जमकर हंगामा करने के बीच मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मामला बिहार शरीफ के बिहार थानाक्षेत्र के कागजी मोहल्ले का है। जहां अचानक बीच सड़क पर ताड़ का पेड़ टूट कर बाइक सवार के ऊपर गिर गया, जिससे कुचलकर दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद आवागमन भी बाधित हो गया। मृतकों की पहचान बिहार थानाक्षेत्र के इमादपुर निवासी मो. शाहबाज और मो. सुजाउल के रूप में की गई है। दोनों की उम्र 20-21 साल है।
विज्ञापन
घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि दोनों दोस्त किसी काम से बाजार निकले थे। तभी कागजी मोहल्ला स्थित पुराना ताड़ का पेड़ का ऊपरी हिस्सा अचानक टूट कर गिर गया, जिससे कुचलकर दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र समेत अन्य प्रमाण पत्र बनाने का काम करते थे।
विज्ञापन
वहीं, इस हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिजन और मोहल्ले वासियों ने आक्रोशित होकर जमकर हंगामा किया और अस्पताल चौक पहुंच आवागमन को पूरी तरह से बाधित कर दिया। परिजन इस हादसे का जिम्मेवार वन विभाग और स्थानीय पुलिस को ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन
इस दौरान गुस्साए लोगों द्वारा स्थानीय दुकानदारों की दुकानें जबरन बंद कर दी गईं। वहीं, बिजली ऑफिस में भी तोड़फोड़ की गई। मीडिया कर्मियों के भी कैमरे बंद करने की सख्त हिदायत भीड़ द्वारा दी गई। परिजन मृतकों के आश्रितों को नौकरी, मुआवजा देने और वरीय अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहार थाना, लहेरी थाना, सोहसराय थाना, ट्रैफिक थाना की पुलिस और वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर आक्रोशितों को समझाने-बुझाने की कोशिश में जुट गए हैं।