{"_id":"666eb131e6383b67a304ccb1","slug":"accident-a-man-crossing-road-in-patna-was-crushed-by-truck-died-on-spot-people-protested-by-blocking-road-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: पटना में सड़क पार कर रहे शख्स को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत; लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: पटना में सड़क पार कर रहे शख्स को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत; लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
Sun, 16 Jun 2024 03:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 16 Jun 2024 03:02 PM IST
सार
Patna News: गौरीचक थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्ति के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के सेंट्रल बैंक के नजदीक शनिवार को दक्षिण दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया। इस हादसे में उक्त व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़कर जमकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही गौरीचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को स्थानीय लोगों से बचाकर अपनी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पटना-गया मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा के साथ-साथ गाड़ियों की रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गौरीचक थाना क्षेत्र के अलावलपुर निवासी सरोज कुमार सिंह (60) शनिवार की शाम ऑटो से अपना चश्मा लेने सेंट्रल बैंक के नजदीक पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि ऑटो से उतरने के बाद सरोज सिंह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने सरोज सिंह को कुचल दिया। इस हादसे में सरोज सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन और हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पड़कर जमकर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
घटना की पुष्टि करते हुए गौरीचक थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्ति के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद मौके पर घंटो अफरातफरी का माहौल बना रहा।