फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A surge of faith at the Belaur Sun Temple

Bihar News: बेलाउर सूर्य मंदिर में छठ की भक्ति का अद्भुत नजारा, आस्था की रही गूंज; सिक्के से जुड़ी है कहानी

Mon, 27 Oct 2025 08:17 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 27 Oct 2025 08:17 PM IST
सार

Chhath Puja: माना जाता है कि इस मंदिर में मनोकामना सिक्का का विशेष महत्व है। लोग इसे अपनी इच्छा पूरी होने के लिए लेते हैं और मनोकामना पूरी होने पर लौटाते हैं।
 

विज्ञापन
A surge of faith at the Belaur Sun Temple
बेलाउर में डूबते हुए भगवान भास्कर को दिया गया अर्घ्य

विस्तार

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर भोजपुर जिले के युवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बेलाउर मौनी बाबा सूर्य मंदिर छठ घाट पर सोमवार की शाम श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों की संख्या में छठ व्रतियों ने डूबते हुए भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया। पूरे घाट को आकर्षक फूल-मालाओं, रंग-बिरंगी लाइटों और सजावट से सुसज्जित किया गया था। वातावरण छठ गीतों की मधुर धुनों से गूंज रहा था।

विज्ञापन

विशेष निगरानी रखी गई
छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रबंधन समिति की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई। घाट पर मेडिकल टीम, पुलिस बल, फायर ब्रिगेड और वालंटियर्स की तैनाती की गई थी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पूरे परिसर में विशेष निगरानी रखी जा रही थी। वहीं बेलाउर सूर्य मंदिर परिसर में छठ के नहाए-खाए से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। यहां कई व्रती तीन दिन तक ठहरकर पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar Election: विकास के मुद्दे पर मैदान में NDA, RJD ने घेरा; पलायन मुक्त बिहार बनाने का जन सुराज का वादा

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालु बिहार, झारखंड सहित अन्य राज्यों से भी आए
विशेष धार्मिक मान्यता वाले मौनी बाबा सूर्य मंदिर की खूबसूरती इस मौके पर देखते ही बनती है। यहां आने वाले श्रद्धालु बिहार, झारखंड सहित अन्य राज्यों से भी पहुंचते हैं। माना जाता है कि इस मंदिर में मनोकामना सिक्का का विशेष महत्व है। लोग इसे अपनी इच्छा पूरी होने के लिए लेते हैं और मनोकामना पूरी होने पर लौटाते हैं। सूर्य मंदिर के चारों ओर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी थी। सभी अपने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि के लिए भगवान भास्कर से प्रार्थना कर रहे थे।

बेलाउर में डूबते हुए भगवान भास्कर को दिया गया अर्घ्य

बेलाउर में डूबते हुए भगवान भास्कर को दिया गया अर्घ्य

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed