{"_id":"60dffe3d12eb783f682e5b9f","slug":"a-mechanical-engineer-gift-his-wife-a-lift-in-his-small-house-ro-reduce-his-wife-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमिसाल: पत्नी को दिया 'ताजमहल' से भी बेहतरीन तोहफा, दुनिया कर रही इस शख्स की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमिसाल: पत्नी को दिया 'ताजमहल' से भी बेहतरीन तोहफा, दुनिया कर रही इस शख्स की तारीफ
Sat, 03 Jul 2021 12:26 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:26 PM IST
सार
पटना के रहने वाले एक मैकेनिकल इंजीनियर ने अपनी पत्नी को एक नायाब गिफ्ट दिया है। पति ने पत्नी को एक लिफ्ट उपहार के तौर पर दी है, जो रसोई से ड्राइंग रूम तक चाय, नाश्ता और पानी भिजवाती है।
विज्ञापन
पति ने पत्नी को दिया अनोखा गिफ्ट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की राजधानी पटना में एक मैकेनिकल इंजीनियर ने अपनी पत्नी को एक ऐसा नायाब गिफ्ट दिया है, जिसे देखकर सभी पत्नियां अपने पतियों से इसी की मांग करने लगेंगी। पटना के रहने वाले अनुज कुमार ने अपनी पत्नी को तोहफे में सोने-चांदी के जेवर ना देकर एक लिफ्ट गिफ्ट की है, जिससे पत्नी को रसोई से खाने-पीने का सामान लाने और ले जाने में कोई परेशानी नहीं होती।
विज्ञापन
अनुज कुमार ने अपनी पत्नी की तकलीफ को दूर करने के लिए घर से छोटी से लिफ्ट लगवा दी, जिसके जरिए उनकी पत्नी आसानी से एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक रसोई से चाय, नाश्ता, खाना बनाकर भेज सकती हैं। इसके लिए उन्हें बार-बार सीढ़ी से चढ़ने और उतरने की जरूरत नहीं रहेगी और यह लिफ्ट सीधे किचन से ड्राइंग रूम तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन
अनुज की पत्नी काजल इस शानदार गिफ्त से बहुत खुश हैं। अनुज ने बताया कि उन्हें लिफ्ट लगाने का आइडिया तब आया था, जब एक बार घर पर खूब सारे मेहमान आए थे और काजल को चाय, नाश्ते के लिए ऊपर-नीचे करना पड़ रहा था। उस दौरान वो गिर भी गई थीं। इसके बाद मैंने ठान लिया था कि कुछ ऐसा काम करना है, जिससे पत्नी ज्यादा रसोई से बाहर ना निकले।
विज्ञापन
इसके बाद अनुज के दिमाग में खाना लाने और ले जाने वाली लिफ्ट का आइडिया आया और उन्होंने अपनी पत्नी को प्रेम के तौर पर ये उपहार दिया। अनुज ने बताया कि उनका घर काफी छोटा है, यही वजह है कि उन्हें अपनी रसोई दूसरी मंजिल पर बनानी पड़ी, जिसके बाद उन्हें ये आइडिया आया।
अनुज का कहना है कि कोरोनाकाल के दौरान इस लिफ्ट से सामाजिक दूरी भी बनी रहेगी। इस लिफ्ट की खासियत यह है कि कोई भी शख्स किसी भी फ्लोर पर हो वो अपने खाने, पीने की चीजें किसी भी फ्लोर पर अपने मन मुताबिक मंगवा सकता है। बस मोबाइल पर पत्नी को ऑर्डर देना है और फरमाइश पूरी हो जाएगी।
इस पर पत्नी काजल का कहना है कि इस गिफ्ट के बारे में उन्होंने मुझे बताया था लेकिन मुझे ये बस मजाक लगा था। लेकिन आज मैं बहुत खुश हूं। अब मुझे ऊपर-नीचे भागने की जरूरत नहीं पड़ती, एक फोन आता है और मैं उसके अनुसार किचन में चाय, पानी और नाश्ता भेज देती हूं।