फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   73 more patients lost their lives due to corona virus in Bihar more than 7 thousand new cases were registered in last 24 hours

बिहार: कोरोना वायरस से 73 और मरीजों ने गंवाई जान, पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 7 हजार से ज्यादा नए मामले

Sun, 16 May 2021 08:59 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 16 May 2021 08:59 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि राज्य में संक्रमण की दर में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 1.10 लाख नमूनों की जांच की गई, जिनमें केवल 7336 में संक्रमण की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
73 more patients lost their lives due to corona virus in Bihar more than 7 thousand new cases were registered in last 24 hours
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार में कोविड-19 महामारी का प्रकोप अब भी जारी है। राज्य में शनिवार (14 मई) को कोरोना वायरस संक्रमण से 73 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में यहां इस घातक वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 3 हजार 743 हो गई। हालांकि, प्रदेश सरकार का कहना है कि हालात तेजी से सुधर रहे हैं और मात्र 10 दिन में ही संक्रमण की दर में आधे से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।  

विज्ञापन


82 हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज जारी
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के मुताबिक, राज्य में संक्रमण की दर 10 दिन पहले 14.04 फीसदी थी, जो कि अब मात्र 6.7 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1.10 लाख नमूनों की जांच की गई, जिनमें केवल 7 हजार 336 में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके मुताबिक, बिहार में अब तक संक्रमण के करीब 6.45 लाख मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 5.58 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में फिलहाल 82 हजार 486 मरीज उपचाराधीन हैं।  
विज्ञापन


25 मई तक बढ़ा लॉकडाउन
मालूम हो कि बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन 25 मई तक बढ़ा दिया है, लॉकडाउन बढ़ाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में लागू पाबंदियों के सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। लिहाजा इसे 10 दिन के लिए और बढ़ाया जा रहा है। लॉकडाउन से राज्य में संकमण दर घटा है और मरीजों की ठीक होने की दर बढ़ी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के खिलाफ लड़ाई सबको मिलकर लड़नी है
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई हम सबको मिलकर लड़नी है, क्योंकि कोरोना की लड़ाई अकेले सरकार नहीं लड़ सकती, इसमें समाज का योगदान जरूरी है। हम सब कोरोना नियमों का पालन करते हुए संक्रमण की चेन तोड़ने में मदद करें। उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली लहर को हम सबने मिलकर हराया था और इस लहर को भी हम फिर से हराएंगे। आप सभी से अपील है कि अपना हौसला बनाए रखिए और जीत जरूर मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed