{"_id":"6473f744b1cca4454000b804","slug":"17000-sim-cards-deactivated-in-bihar-jharkhand-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बिहार, झारखंड में 17,000 सिम कार्ड किए गए निष्क्रिय, लोगों ने ले रखे थे नौ से अधिक कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बिहार, झारखंड में 17,000 सिम कार्ड किए गए निष्क्रिय, लोगों ने ले रखे थे नौ से अधिक कनेक्शन
Mon, 29 May 2023 06:22 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 29 May 2023 06:22 AM IST
सार
एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि देश में एक ग्राहक को नौ मोबाइल कनेक्शन रखने की ही अनुमति है, जबकि जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए यह संख्या छह है।
विज्ञापन
sim card
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार और झारखंड में नौ से अधिक मोबाइल कनेक्शन रखने वाले लोगों के 21,800 में से 17,000 सिम कार्ड अप्रैल और मई में अब तक निष्क्रिय किए गए हैं। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि देश में एक ग्राहक को नौ मोबाइल कनेक्शन रखने की ही अनुमति है, जबकि जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए यह संख्या छह है।
विज्ञापन
विशेष महानिदेशक दूरसंचार, डीओटी (लाइसेंस सेवा क्षेत्र-एलएसए-बिहार) कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित फेशियल रिकॉग्निशन तकनीक का उपयोग कर एक विश्लेषण के बाद यह कदम उठाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अप्रैल और मई में डीओटी के टेलीकॉम सिम सब्सक्राइबर वेरिफिकेशन (एएसटीआर) विश्लेषण के लिए एआई और चेहरे की पहचान-संचालित समाधान से पता चला कि बिहार और झारखंड में एक ग्राहक के लिए नौ कनेक्शन की सीमा का उल्लंघन करते हुए कम से कम 21,800 मोबाइल कनेक्शन जारी किए गए थे।
विज्ञापन