फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   10-year-old minor school student brutally murdered in Patna

Bihar News: पटना में 10 साल की बच्ची की हत्या से हड़कंप, शरीर पर जख्म के निशान थे, कंबल में लिपटा मिला शव

Thu, 23 Apr 2026 11:47 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 11:47 AM IST
सार

Patna Crime News: परिजनों का कहना है किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिर भी किसने और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया? यह समझ में नहीं आ रहा है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की गिरफ्तारी करे।

विज्ञापन
10-year-old minor school student brutally murdered in Patna
कंबल में लिपटी मिली बच्ची।

विस्तार

पटना सिटी के बाईपास इलाके में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बाईपास थाना क्षेत्र के बाहरी बेगमपुर सती चौरा के पास 10 वर्षीय स्कूली छात्रा का शव एक गली में कंबल में लिपटा हुआ बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, बच्ची बुधवार सुबह घर से दूध देने निकली थी, जिसके बाद वह लापता हो गई थी। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने गली में कंबल में लिपटा शव देखा और इसकी सूचना बाईपास थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


मृत बच्ची के पिता ने बताया कि बुधवार सुबह करीब छह बजे रोशनी स्कूल ड्रेस में घर से पास ही दूध देने निकली थी। इसके बाद उसे स्कूल जाना था, लेकिन वह न तो स्कूल पहुंची और न ही घर लौटी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने बाईपास थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


कंबल में लिपटा उसका शव मिला
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने बुधवार शाम से ही बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी। पूरी रात आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। गुरुवार सुबह घर से करीब आधा किलोमीटर दूर एक गली में कंबल में लिपटा उसका शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Weather: पटना, गया, बक्सर समेत इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट, सुबह से झुलसाने लगी गर्मी; बारिश कब होगी?

प्रारंभिक जांच में छात्रा की हत्या की आशंका है
बाईपास थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में छात्रा की हत्या की आशंका है। शव पर कई चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और एफएसएल टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि बच्ची की गतिविधियों और संभावित आरोपियों का पता लगाया जा सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed