फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   patna-solar-street-lights-cm-samrat-chaudhary-instructions

पटना: अब सोलर से जगमग होंगी सड़कें, CM सम्राट चौधरी ने खराब स्ट्रीट लाइटें जल्द दुरुस्त कराने के दिए निर्देश

Sun, 30 Aug 2026 09:04 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2026 09:04 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना नगर निगम के स्ट्रीट लाइट कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सभी खराब लाइटों को जल्द चालू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने नई स्ट्रीट लाइटें सोलर आधारित लगाने और गांधी मैदान के आसपास की व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
patna-solar-street-lights-cm-samrat-chaudhary-instructions
स्ट्रीट लाइट कार्यक्रम की समीक्षा बैठक के दौरान सीएम सम्राट चौधरी व अन्य अधिकारीगण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत पटना नगर निगम द्वारा संचालित स्ट्रीट लाइट कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की। बैठक में शहर में स्ट्रीट लाइट की उपलब्धता, उनके रखरखाव तथा नई स्ट्रीट लाइट की आपूर्ति, स्थापना और स्वचालन (ऑटोमेशन) से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने सभी स्ट्रीट लाइटों को पूरी तरह चालू रखने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि पटना नगर निगम क्षेत्र में वर्तमान में स्थापित सभी स्ट्रीट लाइटों का शीघ्र मेंटेनेंस कर उन्हें चालू अवस्था में लाया जाए। उन्होंने नगर विकास एवं आवास विभाग को निर्देशित किया कि पथ निर्माण विभाग से संबंधित सभी एजेंसियों को स्ट्रीट लाइट के बेहतर रखरखाव और नियमित मेंटेनेंस के लिए पत्र के माध्यम से निर्देशित किया जाए।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि अब नई स्ट्रीट लाइटें सोलर आधारित लगाई जाएं। उन्होंने कहा कि सोलर प्लेट, बैटरी और लाइट सभी एक साथ इनबिल्ट हों, ताकि इनके संचालन और रखरखाव में सुविधा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना नगर निगम क्षेत्र की सभी स्ट्रीट लाइटों को सोलर आधारित करने से बिजली और अन्य खर्चों में होने वाली संभावित बचत का अध्ययन कराया जाए। उन्होंने संबंधित विभाग को अध्ययन के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।



ये भी पढ़ें- बिहार: चार युवकों की मौत, जहरीली शराब से गई जान! पहले साथ बैठ नशा किया, फिर मुंह से निकलने लगा था झाग

उन्होंने कहा कि पटना शहर व्यवस्थित और साफ-सुथरा दिखे, इसके लिए बेहतर कार्ययोजना के साथ काम किया जाए। गांधी मैदान के आसपास की व्यवस्थाओं को भी व्यवस्थित किया जाए, ताकि गांधी मैदान का प्राकृतिक स्वरूप बेहतर दिखाई दे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed