फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna High Court issues arrest warrant for Sahara Subrata Roy for non-admittance at the court

बड़ी खबर: सुब्रत राय के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी, पेश नहीं होने पर पटना हाईकोर्ट ने दिया आदेश

Fri, 13 May 2022 12:48 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार संभव Updated Fri, 13 May 2022 12:48 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने सवालिया लहजे में पूछा था कि कौन हैं ये सुब्रत राय 'सहारा' जो अदालत नहीं आ सकते हैं? इन्हें कोर्ट आना होगा। यह देखना होगा कि लोग यहां कितने परेशान हैं?

विज्ञापन
Patna High Court issues arrest warrant for Sahara Subrata Roy for non-admittance at the court
सुब्रत राय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सहारा प्रमुख सुब्रत राय की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पटना उच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी कर दिया है। बता दें कि अदालत ने उन्हें शुक्रवार (13 मई) सुबह 10:30 बजे पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन वह नहीं आए। ऐसे में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी कर दिया गया। बता दें कि पटना हाईकोर्ट में सहारा इंडिया की विभिन्न स्कीमों में उपभोक्ताओं द्वारा जमा किए गए पैसों के भुगतान को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई चल रही है। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

गौरतलब है कि सहारा कंपनी ने विभिन्न स्कीम में हजारों उपभोक्ताओं से निवेश के नाम पर पैसा जमा करवाया था। वहीं, अवधि पूरी होने के बाद भी पैसे नहीं लौटाए। इस मामले में 2000 से ज्यादा लोगों ने पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। गुरुवार (12 मई) को मामले में सुनवाई करते हुए जस्टिस संदीप कुमार ने कहा कि शुक्रवार सुबह 10:30 बजे सहारा इंडिया के मालिक सुब्रत राय को हर हाल में हाजिर होने का आदेश दिया था। जब सुब्रत राय शुक्रवार को अदालत में हाजिर नहीं हुए तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी कर दिया गया। 

विज्ञापन

अदालत ने की थी यह टिप्पणी

निवेशकों के एडवोकेट प्रत्युष कुमार ने बताया था, 'पटना हाईकोर्ट ने सुब्रत राय के वकील से कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के नाम पर आप डरा नहीं सकते हैं। हाईकोर्ट ने सवालिया लहजे में पूछा था कि कौन हैं ये सुब्रत राय 'सहारा' जो अदालत नहीं आ सकते हैं? इन्हें कोर्ट आना होगा। यह देखना होगा कि लोग यहां कितने परेशान हैं? जस्टिस संदीप कुमार ने कहा था कि सुब्रत राय हाईकोर्ट से बड़े नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुब्रत राय के वकील ने दी यह जानकारी

बता दें कि इस मामले में सुब्रत राय के वकील ने अंतरिम आवेदन जमा करके कोर्ट में वर्चुअल तरीके से पेश होने की इजाजत मांगी थी। आवेदन में कहा गया कि सुब्रत राय की उम्र 74 साल हो चुकी है। जनवरी महीने में उनका ऑपरेशन हुआ है। वह अभी बीमार हैं। इस वजह से फिजिकल तौर पर पेश होने से राहत दी जाए। साथ ही, बताया गया था कि निवेशकों के पैसे लौटाने के लिए उनके पास डिटेल प्लान तैयार है। साथ ही, पांच करोड़ रुपये जमा करने के लिए भी वह तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed