फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna District Magistrate Office building built during the British rule in Patna was demolished

Bihar: अंग्रेजों के जमाने के जिलाधिकारी कार्यालय को किया गया जमींदोज, ऑस्कर से सम्मानित फिल्म ‘गांधी’ में दिखाई गई थी इमारत

Wed, 29 Jun 2022 07:49 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 29 Jun 2022 07:49 PM IST
सार

बिहार की राजधानी पटना में स्थित अंग्रेजों के शासनकाल में बनाए गए पटना के जिलाधिकारी कार्यालय भवन को बुधवार को ध्वस्त कर दिया गया है। यह इमारत सदियों पुराने आयुक्तालय परिसर की हिस्सा थी। इतना ही नहीं, इसे फिल्म ‘गांधी’ में दिखाया गया था।

विज्ञापन
Patna District Magistrate Office building built during the British rule in Patna was demolished
ध्वस्त की गई अंग्रेजों के जमाने की इमारत। - फोटो : social media

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना में स्थित अंग्रेजों के शासनकाल में बनाए गए पटना के जिलाधिकारी कार्यालय भवन को बुधवार को ध्वस्त कर दिया गया है। यह इमारत सदियों पुराने आयुक्तालय परिसर की हिस्सा थी। इतना ही नहीं, इसे फिल्म ‘गांधी’ में दिखाया गया था। गौरतलब है कि गांधी फिल्म को ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

विज्ञापन


पटना जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए इस कदम का पटना के लोग विरोध कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, करीब दो दिन पहले इस ऐतिहासिक दो मंजिला इमारत को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया। पटना प्रशासन का कहना है कि इसे  बिहार सरकार की पुनर्विकास योजना के तहत ध्वस्त किया गया है। इसकी जगह पर नई बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा।  
विज्ञापन


अंग्रेजों के जमाने के पटना जिलाधिकारी कार्यालय का निर्माण 20वीं सदी की शुरुआत में कराया गया था। गौरतलब है कि 13 मई को उच्चतम न्यायालय ने विरासत संगठन इनटैक की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें पटना के आयुक्तालय कार्यालय की इमारत को ध्वस्त करने के फैसले को चुनौती दी गई थी। संगठन वर्ष 2019 से ही इस इमारत को बचाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पटना प्रशासन ने आयुक्तालय परिसर में मौजूद इस इमारत को चरणबद्ध तरीके से गिराने की घोषणा की थी। जिसके बाद लोगों ने अधिकारियों से अपील की थी वे ऐतिहासिक कलाकृतियों जैसे पुरानी तिजोरी, घड़ी, फर्नीचर, बत्तियां, घुमावदार सीढ़ी, पुरानी स्टीम रोलर और बहुत ही पुराने प्रिंटिंग मशीन को सुरक्षित रखा जाए। 


वहीं, लोगों द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि आयुक्तालय कार्यालय में स्थित इस इमारत को 24 जून से ही गिराया जाना शुरू कर दिया गया था। यहां यह भी ध्यान देने योग्य है कि उसी दिन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गत शुक्रवार को 3,831 करोड़ रू की लागत से तैयार ‘जेपी गंगा पथ’ को आम लोगों के लिए खोला था जिसे पटना का मरीन ड्राइव बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed