फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   patna-city-khajekalan-mother-murder-son-arrested-fire-case

बिहार: आधी रात कमरे में लगी आग, जली मिली 60 वर्षीय महिला की लाश; नशेड़ी कलयुगी बेटे पर हत्या का आरोप

Sun, 20 Sep 2026 05:28 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2026 05:28 PM IST
सार

पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात 60 वर्षीय महिला रेखा देवी की आग से जलाकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना के बाद मृतका के बेटे को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
patna-city-khajekalan-mother-murder-son-arrested-fire-case
नशे में मां को जिंदा जलाने का आरोप, बेटा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं कि मां नौ महीने अपनी कोख में बेटे को हर पीड़ा और दर्द सहकर पालती है। लेकिन पटना में कलयुगी बेटे की क्रूर वारदात ने मनवीय संवेदनाओं को झकझोरकर रख दिया है।

विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां कलयुगी बेटे ने मां को नशे में जिंदा जला दिया। खाजेकलां थाना क्षेत्र के दीवान मोहल्ले में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 60 वर्षीय महिला रेखा देवी की आग से जलाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने मृतका के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को बेटे पर ही मां की हत्या करने का आरोप सामने आया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन

देर रात कमरे में लगी थी आग
जानकारी के अनुसार, रेखा देवी दीवान मोहल्ले में मकान मालिक बसंत लाल के घर में रहती थीं। शनिवार देर रात करीब 2:25 बजे अचानक उनके कमरे में आग लगने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही खाजेकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पटना सिटी एएसपी राज किशोर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बेटे द्वारा मां को जलाकर हत्या किए जाने का आरोप सामने आया है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है।


ये भी पढ़ें- बाढ़ पर सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, पीएम मोदी के बॉस की हैसियत को लेकर भी कह दी बड़ी बात


इन सवालों के तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के पीछे क्या कारण था, इसकी जांच की जा रही है। आरोपी बेटे से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद मोहल्ले में भी चर्चा और अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed