फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patients' food may be stopped in DMCH in Darbhanga, 1.50 crore bill outstanding of food providing organization

Bihar News: DMCH में बंद हो सकता है मरीजों का खाना, 1.50 करोड़ बिल बकाया; उपाधीक्षक ने मांगा एक हफ्ते का समय

Tue, 11 Jul 2023 12:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 11 Jul 2023 12:59 PM IST
सार

DMCH News: कावेरी जीविका संकुल स्तरीय संघ ने डीएमसीएच प्रशासन से कहा है कि अगर शीघ्र भुगतान नहीं हुआ मरीजों को खाना भी उपलब्ध कराना बंद कर देंगे। डीएमसीएच के उपाधीक्षक डा. हरेंद्र कुमार ने बताया कि इस संस्था के भुगतान के मामले में हम लोगों के हाथ में कुछ भी नहीं है।

विज्ञापन
Patients' food may be stopped in DMCH in Darbhanga, 1.50 crore bill outstanding of food providing organization
दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bihar: बिहार के दरभंगा के डीएमसीएच में इलाजरत मरीजों को मिलने वाला नाश्ता और खाना बंद हो सकता है। इसका कारण अस्पताल को खाना उपलब्ध कराने वाली संस्था का फरवरी 23 से डीएमसीएच प्रशासन ने भुगतान नहीं किया। खाना उपलब्ध कराने वाली संस्था कावेरी जीविका संकुल स्तरीय संघ का 1.50 करोड़ रुपये डीएमसीएच पर बकाया है।

विज्ञापन


संस्था ने पिछले दो दिनों से मरीजों को दूध मुहैया कराना बंद कर दिया। वहीं, सोमवार से संस्था ने मरीजों को बिस्कुट देना भी बंद कर दिया है। कावेरी जीविका संकुल स्तरीय संघ ने डीएमसीएच प्रशासन से कहा है कि अगर शीघ्र भुगतान नहीं हुआ मरीजों को खाना भी उपलब्ध कराना बंद कर देंगे।
विज्ञापन


दीदी की रसोई संस्था के अकाउंटेंट अमित कुमार ने बताया कि कावेरी जीविका सीएलएलएफ से ऋण लेकर डीएमसीएच में मरीजों के लिए भोजन और नाश्ता उपलब्ध करा रही है। एक तो पहले से संस्था का स्वास्थ्य विभाग पटना से एमओयू पर हस्ताक्षर नहीं होने के कारण भुगतान नहीं हो सका। जब एमओयू हो गया है तो अब डीएमसीएच प्रशासन की ओर से बिल पर हस्ताक्षर नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में डीएमसीएच के उपाधीक्षक डा. हरेंद्र कुमार ने बताया कि इस संस्था के भुगतान के मामले में हम लोगों के हाथ में कुछ भी नहीं है। बिल पर हस्ताक्षर के लिए विभाग से गाइड लाइन मांगी गई है। तब तक एक सप्ताह तक मरीजों को खाना उपलब्ध कराते रहने को कहा गया है। विभाग से आदेश मांगा गया है, मिलते ही हस्ताक्षर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed