फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Panchayat head beat SDO Shakeel Ahmed who went to collect dues of Maharajganj electricity department in Siwan

Siwan News: महाराजगंज बिजली विभाग का बकाया वसूलने गए एसडीओ की मुखिया ने की पिटाई, गाड़ी को किया आग के हवाले

Fri, 03 Mar 2023 03:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 03 Mar 2023 03:32 PM IST
सार

पांडेपुर पंचायत के मुखिया ने अपने परिवार के साथ महाराजगंज बिजली विभाग के एसडीओ पर जानलेवा हमला कर दिया। वह विभाग का बकाया वसूलने पहुंचे थे। हमले में गंभीर रूप से घायल एसडीओ को सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Panchayat head beat SDO Shakeel Ahmed who went to collect dues of Maharajganj electricity department in Siwan
अस्पताल में भर्ती एसडीओ शकील अहमद और आग में खाक हुई कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में बिजली विभाग के एसडीओ की पिटाई करने का मामला सामने आया है। मामला महराजगंज थाना क्षेत्र का है। एसडीओ दरौंदा प्रखंड के चकरी गांव में बिजली विभाग के बकाया रुपये की वसूली करने गए थे। इसी दौरान गांव के मुखिया और समर्थकों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन


दरअसल, पांडेपुर पंचायत के मुखिया निरंजन सिंह ने अपने परिवार के साथ बिजली एसडीओ शकील अहमद पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एसडीओ शकील अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उनका इलाज प्राथमिक उपचार केंद्र महाराजगंज में किया गया। जहां उनकी नाजुक स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


एसडीओ की गाड़ी को किया आग के हवाले
शकील अहमद महाराजगंज बिजली विभाग के एसडीओ हैं। उन्होंने बताया कि दरौंदा प्रखंड के चकरी गांव के मुखिया के एक निजी स्कूल में बिजली की चोरी की जा रही है। जब में स्कूल के कार्यालय में गया  तो उन पर मुखिया और उनके परिजनों ने जानलेवा हमला कर दिया। उसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उनके साथ गए कर्मियों ने उन्हें महाराजगंज पीएससी में उपचार के लिए ले गए, जहां से सीवान सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मुखिया के समर्थकों ने एसडीओ की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। किसी तरह से जान बचाकर महाराजगंज बिजली विभाग के एसडीओ वहां से भागे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed