फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Opposition Unity And NDA Meeting: PM Narendra Modi targets the meeting of opposition parties, Lalu Yadav

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री ने लालू को जिस बात पर किया टारगेट, उस फैक्टर की चर्चा बिहार से ही उठ रही थी

Tue, 18 Jul 2023 03:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 18 Jul 2023 03:02 PM IST
सार

पीएम मोदी ने विपक्षी एकता की बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि इस बैठक की एक और खास बात है। अगर कोई करोड़ों के घोटाले में जमानत पर है, उसे बहुत सम्मान के नजर से देखा जाता है। अगर पूरा का पूरा परिवार ही जमानत पर है तो उसकी और ज्यादा खातिदारी होती है।

विज्ञापन
Opposition Unity And NDA Meeting: PM Narendra Modi targets the meeting of opposition parties, Lalu Yadav
पीएम नरेंद्र मोदी और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने खिलाफ देशभर के दो दर्जन दलों की बेंगलुरु में हो रही बैठक को लेकर वीडियो में जो बातें कही, उसका बैकग्राउंड पटना की बैठक में ही तैयार हो गया था। 23 जून को पटना में हुई बैठक में आने वालों के परिवारवाद की चर्चा खूब हो रही थी। नीतीश की जगह बिहार में मुकाबिल हैं लालू- यह बात सामने आने के बाद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद का नाम लिए बगैर प्रधानमंत्री की टिप्पणी चर्चा में रहेगी।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार की दुकान में जुटे में यह सभी परिवारवाद के कट्टर समर्थक हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो में कहा कि "अगर कोई करोड़ों के घोटाले में जमानत पर है तो उसे सम्मान की नजर से देखा जाता है। अगर पूरा का पूरा परिवार जमानत पर है तो उसकी और ज्यादा खातिरदारी होती है। भ्रष्टाचार की दुकान में जुटे में यह सभी परिवारवाद के कट्टर समर्थक हैं।" पीएम मोदी ने विपक्षी एकता की बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि इस बैठक की एक और खास बात है। अगर कोई करोड़ों के घोटाले में जमानत पर है, उसे बहुत सम्मान के नजर से देखा जाता है। अगर पूरा का पूरा परिवार ही जमानत पर है तो उसकी और ज्यादा खातिदारी होती है। अगर किसी दल का वर्तमान मंत्री भ्रष्टाचार में जेल जाता है तो उसे एकस्ट्रा नंबर देकर विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाता है।
विज्ञापन


मोदी ने कहा- न खाता न बही जो परिवार कहे, वही सही
पीएम मोदी ने आगे कहा कि अगर कोई किसी समाज का अपमान करता है, अदालत से सजा पाता है उसकी बड़ी आवभगत होती है। अगर कोई अदालत से करोड़ों के घोटाले में दोषी पाया गया है तो इस बैठक में शामिल होने ने लिए उसकी क्वालिफिकेशन और भी बढ़ जाती है। बल्कि, ये लोग उससे मार्गदर्शन मांगते हैं। भ्रष्टाचार को लेकर इनमें बड़ा प्रेम है। इसलिए 20 लाख करोड़ के भ्रष्टाचार की गारंटी देने वाले ये लोग बड़े प्रेम से, बड़ी आत्मीयता से आपस में मिल रहे हैं। साथियों, भ्रष्टाचार की इस दुकान में जुटे हुए ये सभी परिवारवाद के कट्टर समर्थक हैं। न खाता न बही जो परिवार कहे, वही सही। लोकतंत्र के लिए कहा जाता है कि लोकतंत्र के लिए कहा जाता है "Of the People, By the People, For the People"। लेकिन, लेकिन इन परिवारवादियों का मंत्र है  Of the Family, By the Family, For the Family।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता की चर्चा में बिहारी, विपक्षी एकता बिहारियों की देन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed