फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   one party barged into house and thrashed entire family for not depositing bank installment in Begusarai

Bihar: बेगूसराय में बैंक की किस्त जमा न करने पर एक पक्ष ने पूरे परिवार को पीटा, दो नाबालिग गंभीर रूप से घायल

Mon, 17 Apr 2023 06:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 17 Apr 2023 06:22 PM IST
सार

पीड़ित सावित्री देवी ने आरोप लगाया कि बीती रात को रेखा देवी का बेटा राहुल कुमार अपने आठ-दस साथियों और परिवार के सदस्यों के साथ सावित्री देवी के घर में घुस गए। फिर उसकी नाबालिग बेटी सोनी और उसकी बहन को खींचकर बाहर ले जाने लगे। साथ ही इस दौरान घर के सभी सदस्यों से मारपीट की। इस हमले में सोनी कुमारी और उसकी बहन को गंभीर चोटें आईं हैं।

विज्ञापन
one party barged into house and thrashed entire family for not depositing bank installment in Begusarai
अस्पताल में इलाजरत दोनों घायल नाबालिग बहनें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में निजी बैंक की किस्त जमा नहीं करने पर दो पक्षों के बीच में जमकर विवाद हुआ। इसी बात से नाराज दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को जमकर बेरहमी से पीटा। इससे भी मन नहीं भरा तो जमकर पत्थरबाजी की। इस घटना के बाद काफी देर तक उस जगह अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस पिटाई में दो नाबालिग लड़की समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। जहां दोनों नाबालिग लड़कियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिलमिल पंचायत की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चिलमिल पंचायत निवासी रेखा देवी और सावित्री देवी ने एक निजी फाइनेंस कंपनी से कुछ रुपये लिए थे। जिन्हें किस्त के जरिए जमा करने की बात थी। लेकिन सावित्री देवी ने आरोप लगाया है कि उनके द्वारा प्रत्येक महीने 340 रुपये जमा किए जाते थे। वहीं, रेखा देवी के द्वारा किस्त जमा नहीं की जा रही थी। रविवार की दोपहर जब सावित्री देवी, रेखा देवी को किस्त जमा करने के लिए कहने गई तो रेखा देवी ने सावित्री देवी के साथ गाली-गलौज की। जब सावित्री देवी के परिजनों ने इसका विरोध किया तो रेखा देवी के बेटे राहुल कुमार और घर के अन्य सदस्यों ने पत्थरबाजी की। फिर स्थानीय लोगों ने किसी तरह मामले को शांत करवा दिया।
विज्ञापन


पीड़ित सावित्री देवी ने आरोप लगाया कि बीती रात को रेखा देवी का बेटा राहुल कुमार अपने आठ-दस साथियों और परिवार के सदस्यों के साथ सावित्री देवी के घर में घुस गए। फिर उसकी नाबालिग बेटी सोनी और उसकी बहन को खींचकर बाहर ले जाने लगे। साथ ही इस दौरान घर के सभी सदस्यों से मारपीट की। इस हमले में सोनी कुमारी और उसकी बहन को गंभीर चोटें आईं हैं। इसके बाद पीड़ित सावित्री देवी ने मुफस्सिल थाने में लिखित रूप से आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed