अमित शाह, लालू और राहुल को चुनाव आयोग का नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान आपत्तिजनक बयानबाजी के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को रविवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
आयोग ने शाह को उनके उस बयान के लिए नोटिस जारी किया जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि उनकी पार्टी बिहार चुनाव में हारती है तो पाकिस्तान में पटाखे फोड़े जाएंगे।
आयोग ने प्रथमदृष्टया उनके बयान को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना है। आयोग ने उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए 4 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक का वक्त दिया है। ऐसा करने में नाकाम रहने पर आयोग अगली कार्रवाई करेगा।
राहुल को इसलिए मिली नोटिस
वहीं आयोग ने राहुल गांधी को नोटिस जारी करने की वजह उनके उस बयान को बताया है जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा हिंदुओं और मुस्लिमों को एक दूसरे से लड़ाती है।
आयोग ने उनके इस बयान को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को भी आयोग ने प्रथम दृष्टया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोपी माना है।
आयोग ने लालू को अमित शाह को नरभक्षी और पीएम मोदी को शैतान कहने पर नोटिस जारी किया है। आयोग ने इन दोनों नेताओं को भी 4 नवंबर दोपहर 3 बजे तक जवाब देने का वक्त दिया है। साथ ही आयोग ने जदयू प्रमुख शरद यादव को अपने भाषणों में सावधानी बरतने को कहा है।