Bihar : नॉर्थ ईस्ट नमूना था, राजधानी-शताब्दी और वंदे भारत भी नहीं बचेगी...रेल को डाक से चिट्ठी भेज धमकी, सनसनी
Train Accident : बिहार में पिछले दिनों हुए नॉर्थ ईस्ट ट्रेन हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए किसी ने डाक विभाग के जरिए रेलवे को चिट्ठी भेजी है। इस चिट्ठी में लिखा है कि "वह पहले लेटर की अनदेखी का नमूना था। अब राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत नहीं बचेगा।"
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बक्सर में पिछले महीने नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन भीषण हादसे का शिकार हुई थी। अब उस हादसे को साजिश बताते हुए रेलवे को धमकी मिली है कि पहले लेटर भेजा था, जिसकी अनदेखी का नमूना नॉर्थ ईस्ट के रूप में देखा। अब राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी नहीं बचेगी, अगर डेढ़ करोड़ रुपये नहीं दिए। रेलवे को यह धमकी डाक विभाग के जरिए चिट्ठी से मिली है। पटना के राजेंद्रनगर टर्मिनल स्थित रेल थाना में इस बाबत केस दर्ज करते हुए तकनीकी और वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- बिहार में अमित शाह,राजनीति गरम
परसों चिट्ठी, कल केस, आज जारी की सूचना
पटना के राजेंद्रनगर टर्मिनल रेलवे स्टेशन के प्रबंधक की ओर से तीन नवंबर को रेल पुलिस को आवेदन दिया गया कि उन्हें साधारण डाक के जरिए धमकी भरी एक चिट्ठी मिली है। यह चिट्ठी कब मिली, किसने रिसीव की और किसने पहुंचाई- इस बारे में पुलिस कुछ नहीं बता रही है। बताया गया है कि इस चिट्ठी में लिखा था- "डेढ़ करोड़ दो, वरना राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नहीं बचेगी।" पुलिस की विज्ञप्ति में इस पंक्ति की भाषा वास्तविक पत्र की अशुद्ध हिंदी के साथ है, जिसे यहां शुद्ध कर दिया गया है। 03 नवंबर को प्राप्त आवेदन के आधार पर शनिवार 04 नवंबर को रेल थाना पटना जंक्शन (राजेंद्रनगर) ने कांड संख्या 1005/23 दर्ज करते हुए जांच शुरू की। तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्रम में पत्र के आने की पूरी प्रक्रिया देखी जा रही है। इस मामले में डाक विभाग के परिसरों के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी,बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड, और ATS की टीम राजेंद्र नगर टर्मिनल पर पहुंच गयी और चप्पे-चप्पे की जांच में जुट गई थी। हालांकि जांच के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान की बरामदगी नहीं हुई है लेकिन पुलिस प्रशासन इस धमकी भरे पत्र को लेकर अब चौंकन्नी हो गई है। इसको लेकर स्टेशन के चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कुछ दिन पहले भी पटना जंक्शन को उड़ा देने की धमकी दी गई थी, जिसको लेकर प्रशासन एक बार फिर काफी चुस्त दिख रही है।