{"_id":"6422c2a5e1261e615b017c98","slug":"nityanand-rai-says-that-rahul-should-apologize-to-the-country-for-statement-i-am-gandhi-not-savarkar-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Politics: नित्यानंद राय बोले, ‘मैं गांधी हूं, सावरकर नहीं’ बयान के लिए देश से माफी मांगें राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Politics: नित्यानंद राय बोले, ‘मैं गांधी हूं, सावरकर नहीं’ बयान के लिए देश से माफी मांगें राहुल
Tue, 28 Mar 2023 04:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 28 Mar 2023 04:04 PM IST
सार
औरंगाबाद में मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से अपने बयान के लिए मांफी मांगने को कहा। उन्होंने राहुल गांधी के ‘मैं गांधी हूं, सावरकर नहीं’ बयान को बचकाना और गैर जिम्मेदार करार दिया है।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के औरंगाबाद में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी के ‘मैं गांधी हूं, सावरकर नहीं’ बयान को बचकाना और गैर जिम्मेदार करार दिया है। राय ने मंगलवार को दोपहर यहां प्रेसवार्ता में कहा कि राहुल वीर सावरकर को नहीं जानते हैं। मैं आग्रह करूंगा वे सावरकर को जानें। जिस दिन वे सावरकर को जान जाएंगे, भारत की मिट्टी और स्वतंत्रता आंदोलन को जान जाएंगे।
विज्ञापन
'यह हरकत राहुल को कहीं का नहीं छोड़ेगी'
नित्यानंद राय ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई और गुलामी की बेड़ियों में जकड़ी भारत माता को मुक्त कराने में उनका कितना बड़ा योगदान रहा है, यह उन्हें जानना चाहिए। लेकिन जानने-समझने के बजाय राहुल गांधी बार-बार सावरकर और उनके जैसे कई महापुरुषों का अपमान कर रहे हैं। यह देश का अपमान है। इसके लिए राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ के गठबंधन के लोगों को भी यह सोचना चाहिए कि राहुल किस तरह की बचकानी हरकत कर रहे हैं। यह हरकत उन्हें कहीं का नहीं छोड़ेगी और जनता भी उन्हें इसका माकूल जवाब देगी।
विज्ञापन
'कानून तोड़ने पर उनकी सदस्यता गई'
मानहानि के मामले में संसद सदस्यता जाने को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस द्वारा भाजपा पर षड्यंत्र करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। राय ने इन आरोपों पर कहा कि इससे भाजपा का कुछ भी लेना देना नहीं है। कानून ने अपना काम किया है। इस कारण उनकी संसद की सदस्यता गई है। पहली बार ऐसा नहीं हुआ है कि किसी की संसद और विधानसभा की सदस्यता गई है। राहुल ने कानून तोड़ा था, इस कारण उनकी सदस्यता गई है। राहुल गांधी और कांग्रेस अहंकार में कानून तोड़ते रहे हैं। कानून तोड़ने यानी मोदी सरनेम को अपमानित करने के कारण ही उन्हें कानून ने सजा दी है। वे भाजपा को बेवजह बदनाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की चर्चा की
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने आगामी दो अप्रैल को सासाराम में पार्टी द्वारा आयोजित सम्राट अशोक जयंती समारोह में भी औरंगाबाद से व्यापक भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि जयंती समारोह में हमारी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में बड़ी भागीदारी के रूप में औरंगाबाद की ताकत दिखनी चाहिए। उन्होंने बिहार विधान परिषद की गया स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के हो रहे चुनाव की भी चर्चा की। दोनों सीट के लिए पार्टी के दोनों उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने पर चर्चा की। उनके लिए वोट की भी अपील की।
प्रेसवार्ता में विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबल्लभ प्रसाद सिंह उर्फ बबुआ, पुरुषोतम कुमार सिंह, संजय मेहता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनील सिंह, रेडक्रॉस के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह, जिला महामंत्री मुकेश कुमार सिंह, ओबरा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार उर्फ पप्पू अग्रवाल, संजय गुप्ता और अभाविप नेता दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।