फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nitish kumar will not the face of CM in Bihar polls

नीतीश ने लालू-मुलायम के आगे डाले हथियार

Sun, 07 Jun 2015 05:55 PM IST
Updated Sun, 07 Jun 2015 05:55 PM IST
विज्ञापन
nitish kumar will not the face of CM in Bihar polls

बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर राजद और जेडीयू में चली आ रही खींचतान पर फिलहाल ब्रेक लगता दिख रहा है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और जनता परिवार के मुखिया मुलायम सिंह के घर पर दोपहर बाद हुई बैठक में बिहार के आगामी चुनावों में गठबंधन के तहत लड़ने का फैसला किया गया।

विज्ञापन


जिसमें सीटों का बंटवारा तय करने के लिए छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी ही लालू के राजद और नीतीश कुमार के जेडीयू को दी जाने वाली सीटों का फैसला करेगी। इस कमेटी में दोनों दलों के तीन तीन सदस्य होंगे। बैठक के दौरान लालू यादव और नीतीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं इसमें सबसे बड़ा झटका नीतीश कुमार खेमे को लगा है। बिहार का चुनाव अब नीतीश के चेहरे पर नहीं गठबंधन के नाम पर लड़ा जाएगा। जबकि अभी तक जेडीयू बिहार में नीतीश के नाम पर ही चुनाव लड़ने का दावा करती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कड़ी में दो दिन से पूरे पटना को नीतीश कुमार के बैनर पोस्टरों से भी पाट दिया गया है। लेकिन हालिया निर्णय से नीतीश समर्थकों में मायूसी छा सकती है।

मुलायम से पहले राहुल से मिलने पहुंचे नीतीश

nitish kumar will not the face of CM in Bihar polls

इससे पहले नीतीश कुमार ने उस समय भी राजनीति गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया जब वो मुलायम सिंह से बैठक से पहले सुबह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने पहुंच गए।

लगभग घंटा भर चली बातचीत में इस बात की स्पष्ट जानकारी तो नहीं मिल सकी की दोनों नेताओं ने किन किन मुद्दों पर बात की लेकिन यह साफ हो गया है कि बिहार चुनाव में जेडीयू को लालू यादव का साथ मिले न मिले लेकिन कांग्रेस जरूर उसे समर्थन करेगी।

दो दिन पहले कांग्रेस नेता इस बात को खुलकर स्वीकार भी कर चुके हैं। ऐसे में राहुल गांधी से नीतीश कुमार की मुलाकात को इसी की अगली कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। नीतीश कुमार दिल्‍ली में किस कदर तैयारियों से आए हैं इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि वहां यहां आने से पहले एक ट्रक भरके बिहार से अपने साथ आम लेकर आए हैं।

जिन्हें वो अपने राजनीतिक मित्रों को भेंट करेंगे। इसी उपहार की राजनीति की बदौलत व्यक्तिगत संबंधों को प्रगाढ़ करके नीतीश बिहार चुनाव की राह आसान करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed