फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar and Tejashwi Yadav retaliated when BJP accused the Mahagathbandhan government

Bihar Politics: भाजपा का आरोप- महागठबंधन सरकार आते ही बढ़ा जंगलराज, नीतीश-तेजस्वी बोले- यह बदनाम करने की कोशिश

Thu, 18 Aug 2022 05:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 18 Aug 2022 05:27 PM IST
सार

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि महागठबंधन के सत्ता में आने के बाद अपराधी 'निडर' हो गए हैं। बिहार में जघन्य अपराधों के हालिया और आपराधिक मामलों में राज्य के कुछ मंत्रियों की कथित संलिप्तता भी सामने आई है। 

विज्ञापन
Nitish Kumar and Tejashwi Yadav retaliated when BJP accused the Mahagathbandhan government
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में महागठबंधन सरतकार बनने के बाद जंगलराज लौट आया है। ये दावा पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने किया है। बीते 24 घंटों में एक छात्रा और एक जवान को गोली मारने की घटना पर नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि महागठबंधन के सत्ता में आने के बाद अपराधी 'निडर' हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में जघन्य अपराधों के हालिया मामलों और आपराधिक मामलों में राज्य के कुछ मंत्रियों की कथित संलिप्तता भी सामने आई है। 

विज्ञापन


रविशंकर प्रसाद ने लगाया महागठबंधन सरकार पर आरोप
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ये घटनाएं नियमित अपराध का उदाहरण नहीं हैं। इससे साफ पता चलता है कि नई सरकार के सत्ता में आने के कुछ दिनों के भीतर ही राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर राज्य की राजधानी में यह स्थिति है, तो कोई भी कल्पना कर सकता है कि राज्य किस ओर जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य जंगल राज की ओर लौट रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बिहार के मंत्री कार्तिकेय सिंह की अपहरण के एक मामले में संदिग्ध संलिप्तता को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य के कृषि मंत्री पहले चावल घोटाले से जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी हमें बदनाम करने की कोशिश कर रही है: तेजस्वी
वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भाजपा पर पलटवार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास करने के लिए और कुछ नहीं है और वह राज्य में नई सरकार को ''बदनाम'' करने की कोशिश कर रही है। कानून मंत्री और राजद एमएलसी कार्तिकेय सिंह पर लग रहे आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें भाजपा की परवाह करने की जरूरत नहीं है। हम लोगों के लिए काम करते रहेंगे।


तारकिशोर प्रसाद ने भी साधा निशाना
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने भी नीतीश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के साथ महागठबंधन में कई दल जुड़े हुए हैं। कांग्रेस भी इस गठबंधन में शामिल है। उनके वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि बिहार के मंत्रिमंडल में कांग्रेस की हिस्सेदारी काफी कम है। जब कांग्रेस के इनते बड़े नेता ऐसी बात कर रहे हैं तो आप समझ सकते हैं कि इनके घटक दलों में कितना तनाव है। जब मुद्दाविहीन सरकार का गठन होता है तो इसका भविष्य इसी प्रकार का होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed