{"_id":"b295ec00-a5c3-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"nitish-is-doing-marketing-of-advani-lalu","type":"story","status":"publish","title_hn":"आडवाणी की मार्केटिंग कर रहे हैं नीतीश: लालू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आडवाणी की मार्केटिंग कर रहे हैं नीतीश: लालू
अररिया/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 15 Apr 2013 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के मध्यस्थ होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
लालू ने नीतीश को सांप्रदायिक करार देते हुए कहा कि नीतीश लालकृष्ण आडवाणी के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं।
लालू यादव ने जनता दल यूनाईटेड (जदयू) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर दिये गये बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ये बातें कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि वे आडवाणी के पक्ष में जमीन तैयार कर रहे हैं। नीतीश भाजपा नेता के लिए कथित रूप से दलाली का काम कर रहे हैं।
भाजपा को साम्प्रदायिक ताकत कहते देते हुए लालू यादव ने आरोप लगाया कि वह आडवाणी ही थे जिनकी वजह से बाबरी मस्जिद को तोड़ गया। इसी तरह गुजरात में नरेन्द मोदी के कार्यकाल में दंगा हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने नीतीश को याद दिलाते हुए कहा कि गुजरात में दंगे के समय केन्द्र में रेल मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए भी नीतीश ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।