फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Newly married bride and groom collapsed in accident today bihar news made for each other

Made for Each Other : परसों तक कोई रिश्ता नहीं; कल शादी और आज दोनों हुए एक साथ दुनिया से विदा

Sat, 06 May 2023 07:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 06 May 2023 07:09 PM IST
सार

Bihar News : शादी के कुछ घंटे बाद दूल्हे की अजीब मौत वाले बिहार से आज भी एक बेहद दर्दनाक खबर! लेकिन, यहां दोनों एक साथ दुनिया से रुखसत!

विज्ञापन
Newly married bride and groom collapsed in accident today bihar news made for each other
नवदंपती की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में शादी होने के 24 घंटे के अंदर भी भीषण सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन की मौत हो गई। दुल्हन सात फेरे लेने बाद अपने मायके से विदा होकर पति के साथ ससुराल जा रही थी। अचानक बालू लोड ट्रैक्टर ने उसकी कार को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूल्हे के बहनोई की हालत गंभीर है। उसका विम्स में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद लड़का-लड़की पक्ष वाले हैरान हैं। किसी को विश्वास हीं नहीं हो रहा कि शादी के 24 घंटे के अंदर ही दोनों की मौत हो गई। दोनों साथ जी नहीं सके लेकिन साथ मर ही गए। दोनों परिवार में अब मातम का माहौल है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


ट्रैक्टर चालक में पुलिस कर रही छापेमारी
घटना गिरियक थाना अंतर्गत पुरैनी गांव की है। हादसे बाद लोगों की भीड़ लग गई। लोगों हादसे के विरोध में हंगामा करने लगे। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहंची और घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से नवदंपती की मौत हुई है। ट्रैक्टर चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मरने वाले की पहचान गिरियक के सतौआ गांव निवासी कारू चौधरी की 20 वर्षीया पुत्री पुष्पा कुमारी और उसके पति नवादा जिला के रोह थाना क्षेत्र के महराना गांव निवासी तुला चौधरी का 27 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार के रूप में हुई है। मृतक के जख्मी बहनोई विम्स में इलाजरत हैं।
विज्ञापन

 

Newly married bride and groom collapsed in accident today bihar news made for each other
नालंदा में हादसे के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
पति के साथ कार में बैठ ससुराल जा रही थी
ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को नवादा जिला से बारात आई थी। शादी के शनिवार की शाम कार में सवार हो दूल्हा के साथ दुल्हन ससुराल जा रही थी। उसी दौरान पुरैनी गांव के समीप अवैध बालू लोड ट्रैक्टर कार में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें नवदंपती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि सतौआ में हर दिन बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन होता है। लोगों ने पुलिस पर भी बालू धंधेबाजों से मिलीभगत का आरोप लगाया। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed