{"_id":"657828ff92d7e0aa550e41b2","slug":"new-challenge-for-bihar-police-seven-pen-pistol-recovered-in-munger-after-vaishali-police-action-bihar-news-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बिहार पुलिस क्या करे...कट्टे की जगह 'पेन' लिए घूम रहे अपराधी; 20 दिन में दूसरी बार मिली पेन पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बिहार पुलिस क्या करे...कट्टे की जगह 'पेन' लिए घूम रहे अपराधी; 20 दिन में दूसरी बार मिली पेन पिस्टल
Tue, 12 Dec 2023 03:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 12 Dec 2023 03:03 PM IST
सार
Bihar Police : "ठोक देंगे कट्टा कपार में" वाले बिहार की चर्चा चलती रही है, लेकिन अब बिहार पुलिस की परेशानी का सबब 20 दिनों के अंदर दूसरी बार 'पेन पिस्टल' के रूप में सामने आयी है। इस बार एक-दो नहीं, बल्कि सात पेन पिस्टल की बरामदगी हुई है।
विज्ञापन
बरामद सात पेन पिस्टल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैशाली के बाद अब मुंगेर में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से सात पेन पिस्टल के साथ-साथ 14 गोली, 3 मोबाइल, एक बाइक और एक लाख 90 हजार नगद रुपये बरामद किये गये हैं। उन तस्करों में दो बंगाल के रहने वाले हैं जबकि एक मुंगेर का रहने वाला है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल से आये थे मुंगेर
डीएसपी राजेश कुमार का कहना है कि कोतवाली थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हथियार तस्कर हथियार खरीदने के लिए पश्चिम बंगाल से मुंगेर आये हैं। इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आया और सूचना के मुताबिक उक्त स्थल पर घेराबंदी शुरू कर दी। योजना के अनुसार तीनों तस्कर जैसे ही अशोक स्तंभ चौक के पास पहुंचे, पुलिस ने तीनों को घेर कर पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गये अपराधी अरमान और विलाल ने पुलिस के द्वारा कड़ी पूछताछ के दौरान बताया कि उनलोगों ने पेन पिस्टल 29 हजार में खरीदी थी। उन्होंने बताया कि उनका एक सहयोगी मो. जमशेर 5-6 महीना पहले मुफस्सिल थाना क्षेत्र से आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।
विज्ञापन
दूसरी बार दिखा है यह पिस्टल
पुलिस का कहना है कि मुंगेर में ऐसा हथियार पहली बार देखने को मिला है, जबकि इससे पहले वैशाली में यह हथियार उस समय दिखा था जब सराय थाना क्षेत्र के मटियारा चौक स्थित गणेश मिष्ठान भंडार के पास एक बाइक हादसे में बाइक पर सवार दो भाई घायल हो गये। स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना देने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायल भाईयों को अस्पताल ले जाया गया। फिर पुलिस ने सड़क पर बिखरे सामानों को जब बटोरने लगी तब उसके कुछ सामानों के साथ उस सामान को देखकर पुलिस भौंचक रह गयी। पुलिस ने वहां से त्रिशूल, धार्मिक पुस्तक और देसी हथियार के साथ एक पेन पिस्टल बरामद किया था।
विज्ञापन