फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Neighbour sets a 12 year old girl on fire by spreading Kerosene oil on her for uprooting plant in Bihars Begusarai

बिहार: 12 साल की बच्ची ने तोड़ा सब्जी का पौधा, पड़ोसी ने केरोसिन डालकर जिंदा जलाया

Sun, 21 Mar 2021 09:25 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगुसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगुसराय Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 21 Mar 2021 09:25 AM IST
सार

  • पौधा उखाड़ने पर दे डाली खौफनाक सजा
  • पुलिस कर रही मामले की जांच
  • अस्पताल में बच्ची का चल रहा इलाज

विज्ञापन
Neighbour sets a 12 year old girl on fire by spreading Kerosene oil on her for uprooting plant in Bihars Begusarai
बिहार के बेगूसराय में नाबालिग को केरोसिन से जलाया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के बेगूसराय से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक 12 साल की मासूम बच्ची पर केरोसिन का तेल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया गया। बच्ची की कसूर सिर्फ इतना था कि उसने खेल-खेल में अपनी नादानी के चलते पड़ोसी की जमीन पर लगा एक पौधा उखाड़ दिया था। बहरहाल, घटना के तुरंत बाद ही उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


यह घटना बरौनी थाना क्षेत्र के निंगा पंचायत के शिवरौना गांव की है, जहां शुक्रवार के दिन 12 साल की लड़की अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच उसने पड़ोस में रहने वाले सिकंदर यादव के घर में लगे कुंदरी के छोटे से पौधे को उखाड़ दिया।

विज्ञापन

पहले की पिटाई फिर लगाई आग

ऐसे में सिकंदर की नजर जब पौधे पर गई तो वह उखड़ा हुआ पौधा देख गुस्से में लाल हो उठा। इसके बाद उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बच्ची की खूब पिटाई कर दी, लेकिन जब आरोपियों का मन इससे भी शांत नहीं हुआ तो दोनों ने बच्ची पर केरोसिन का तेल डाल उस पर आग लगा दी। शरीर में आग लगते ही मासूम बच्ची छटपटाने लगी। ऐसे में अन्य पड़ोसियों ने जब मासूम को देखा तो तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि उनके और पड़ोसी सिकंदर यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। वहीं, मामले पर बेगूसराय डीएसपी निशित प्रिया का कहना है कि सब्जी का पौधा उखाड़ने को लेकर पड़ोसी पर जलाने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed