{"_id":"643d19970faa2c74610f4838","slug":"neighbor-shot-mother-and-son-over-old-dispute-in-nalanda-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: नालंदा में पुराने विवाद को लेकर पड़ोसी ने मां-बेटे को मारी गोली, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: नालंदा में पुराने विवाद को लेकर पड़ोसी ने मां-बेटे को मारी गोली, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर
Mon, 17 Apr 2023 03:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 17 Apr 2023 03:42 PM IST
सार
घायलों के परिजन ने बताया कि सागर खेतों की ओर से लौट रहा था। इसी बीच घर के पास मामूली सी बात को लेकर पड़ोसी से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह घर चला आया। तभी पड़ोसी ने बाहर से बदमाश बुलाकर उसके घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में सागर को गोली लग गई। जबकि उसकी मां भी गोली लगने से घायल हो गईं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में नालंदा के थरथरी थाना क्षेत्र में रविवार की रात पुराने विवाद को लेकर पड़ोसी ने बदमाशों की मदद से मां-बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया। घायलों में पलटु बीघा गांव निवासी मुनीलाल यादव की पत्नी सीमा देवी और उसका बेटा सागर कुमार शामिल हैं। उन्हें बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी रेफर कर दिया गया। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घायलों के परिजन ने बताया कि सागर खेतों की ओर से लौट रहा था। इसी बीच घर के पास मामूली सी बात को लेकर पड़ोस के ही एक व्यक्ति से कहासुनी और गाली-गलौज हो गई। इसके बाद वह घर चला आया। तभी पड़ोसी ने बाहर से बदमाश बुलाकर उसके घर पर चढ़ ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग की घटना में सागर के आंख, हाथ और पैर में गोली लग गई। जबकि उसकी मां को भी दो गोली शरीर के अलग-अलग हिस्सों में लग गईं।
विज्ञापन
परिजन ने बताया कि गोली की आवाज सुन जब आसपास के लोग जुटने लगे तो बदमाश मौके से फरार हो गए। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से जख्मी हालत में मां-बेटे को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
थरथरी थानाध्यक्ष स्वराज कुमार ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन तब तक सभी बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।