फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda Short circuit in electric pole box loss of property worth lakhs of rupees due to fire textile warehous

Nalanda: बिजली खंभे के बॉक्स में शॉर्ट सर्किट, कपड़ा गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान

Thu, 15 Jun 2023 05:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 15 Jun 2023 05:12 PM IST
सार

बिहार के नालंदा जिले में बिहार शरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चौक बाजार इलाके में स्थित रस्तोगी मार्केट में गुरुवार को शॉर्ट सर्किट से कपड़े की गोदाम में आग लग गई। अगलगी की इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
Nalanda Short circuit in electric pole box loss of property worth lakhs of rupees due to fire textile warehous
शॉर्ट-सर्किट से कपड़ा गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में बिहार शरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चौक बाजार इलाके में बीच बाजार हुए अगलगी की इस घटना से आस-पास के दुकानदार सकते में आ गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में अगलगी की सूचना अग्निश्मन विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल की पांच छोटी-बड़ी गाड़ियों ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। तब जाकर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल, संचालक आग से नुकसान के आंकलन में जुटा हुआ है।

विज्ञापन


विनीत ट्रेंडिंग कंपनी के संचालक संजीव कुमार ने बताया, बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह अगलगी की घटना हुई है। बिजली के पोल पर लगे बॉक्स में बुधवार से ही रह-रह कर चिंगारी निकल रही थी। आसपास के लोगों ने इस बात की सूचना बिजली विभाग को दी, मगर ठीक नहीं किया गया। गर्मी के कारण बिजली कभी ज्यादा तेज तो कभी कम हो जा रही है।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर अचानक बॉक्स में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिसके बाद आग धीरे-धीरे तार के जरिए गोदाम तक पहुंच गया, जिसके बाद गोदाम में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने गोदाम के अंदर से धुआं उठने की उन्हें सूचना दी, जिसके बाद दमकल की गाड़ी पहुंची। फिलहाल, पीड़ित के द्वारा क्षति का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में लहेरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार और अग्निशमन विभाग के अधिकारी नवीन सिंह ने बताया, सूचना पर दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया है। पीड़ित के द्वारा जो भी आवेदन प्राप्त होगा। जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी। पांच दमकल की छोटी-बड़ी गाड़ियां की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed