फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda police disclosed the loot and exposed the mini gun factory, 5 arrested including four minors

Bihar Crime: लूट और मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, चार नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार, हथियार समेत लूट का सामान बरामद

Mon, 15 May 2023 05:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 15 May 2023 05:02 PM IST
सार

नालंदा में लहेरी पुलिस ने सोमवार को लूट का खुलासा और मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इन मामलों में चार नाबालिगों समेत कुल पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं, उनके पास से हथियार सहित लूट का सामान भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Nalanda police disclosed the loot and exposed the mini gun factory, 5 arrested including four minors
बरामद हथियार और लूट के सामान के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा की लहेरी पुलिस ने सोमवार को लूट का खुलासा और मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस मामले में चार नाबालिगों समेत कुल पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं, उनके पास से दो देसी कट्टा, अर्ध निर्मित हथियार सहित लूट का सामान भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन


इस बारे में सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि लहेरी पुलिस को 14 मई को गुप्त सूचना मिली थी कि कटरा स्थित मोहम्मद आफताब के मकान में मोहम्मद शाहिद अवैध आग्नेयास्त्र का निर्माण और मरम्मत का कार्य करता है। सूचना के आधार पर लहेरी थाना पुलिस ने कार्रवाई कर मोहम्मद अफताब के घर जाकर मोहम्मद शाहिद के कमरे की तलाशी ली। तलाशी में वहां से अवैध अर्ध निर्मित रिवाल्वर, रिवाल्वर की चकरी, रिवाल्वर के मरम्मत में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण बरामद हुए। इसके बाद घर में मौजूद शाहिद के बेटे मोहम्मद सरफराज को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके पिता मोहम्मद शाहिद और भाई मोहम्मद सरवर के साथ मिलकर वह अवैध आग्नेयास्त्र बनाने और आग्नेयास्त्र की मरम्मत का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास निकाला जा रहा है। साथ ही अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सदर डीएसपी ने बताया कि लहेरी पुलिस ने लूट के मामले का भी खुलासा किया है। थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी निवासी राजीव कुमार ने नौ मई को उनके साथ लूट की घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में उन्होंने बताया था कि वह रेलवे स्टेशन बिहारशरीफ से टेम्पो पकड़ कर देवीसराय चौक पर उतर कर पैदल अपने घर बाजार समिति के रास्ते जा रहे थे। उसी दरमियान बाजार समिति के पश्चिम में गेट के पास अज्ञात तीन लुटेरों ने पिस्तौल का डर दिखाकर 20 हजार रुपये, एक मोबाइल सेट, आईडी कार्ड और पर्स लूटकर उत्तर दिशा की ओर भाग गए।

उन्होंने बताया कि लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया। इसमें लहेरी थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस पदाधिकारियों को शामिल कर मामले का खुलासा कर लूटा गया सामान बरामद कर लिया है।


पुलिस ने बताया कि तकनीकी और वैज्ञानिक पद्धति से इस मामले में संलिप्त चार किशोरों को विधि के खिलाफ जाकर हिरासत में लिया गया है। उन आरोपी किशोरों से पूछताछ करने पर उन लोगों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। निरुद्ध किशोर की निशानदेही पर चार हजार रुपये, लूटा गया मोबाइल सेट, पर्स और घटना में उपयोग किए गए अवैध दो आग्नेयास्त्र और दो जिंदा कारतूस को बरामद किया गया है। हिरासत में लिए गए किशोरों से पूछताछ से सिलाव थाना में दर्ज एक अन्य लूट कांड का खुलासा किया गया। साथ ही लूटा गया सामान एक बैग और एसआई-सिक्युरिटी गार्ड की वर्दी भी बरामद की गई है। छापेमारी टीम में सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी, लहेरी थाना अध्यक्ष दीपक कुमार समेत लहेरी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed