{"_id":"660e58a6e298a0085005896b","slug":"nalanda-news-husband-kills-wife-by-attacking-her-head-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nalanda News: मायके से लाकर पत्नी की हत्या; सिर कूचा, चेहरे पर नुकीले हथियार के निशान, आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nalanda News: मायके से लाकर पत्नी की हत्या; सिर कूचा, चेहरे पर नुकीले हथियार के निशान, आरोपी पति गिरफ्तार
Thu, 04 Apr 2024 01:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:07 PM IST
सार
शोभा देवी की बहन वाणों देवी ने पति और ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप। बताया बहन के छोटे बेटे ने दी घटना की जानकारी।
विज्ञापन
घटना के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा में गुरुवार को पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर नारी गांव की है। मृतका की पहचान जगदीशपुर नारी निवासी किशोर पासवान की (35) वर्षीया पत्नी शोभा देवी के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी पति किशोर पासवान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
शोभा देवी की बहन वाणों देवी ने बताया कि शोभा देवी की हत्या उसके पति और ससुराल वालों ने मिलकर की है। वाणों देवी ने बताया कि बहन के बच्चों ने फोन पर घटना के बारे में बताया है। बुधवार को ही शेखपुरा के जयरामपुर थाना क्षेत्र के केवटी से शोभा देवी को उसका पति नूरसराय लेकर आया था।
विज्ञापन
सिर कूच कर हत्या
शोभा देवी की हत्या सिर कूच कर की गई है। चेहरे पर नुकीले हथियार के जगह-जगह निशान हैं। फिलहाल परिजन हत्या की वजह नहीं बता रहे हैं। महिला के तीन पुत्र हैं। छोटे बेटे काजू ने बताया कि शोर-शराबा होने के उपरांत वह घर पहुंचा, वहां देखा कि उसकी मां खून से लथपथ पड़ी हुई थी। पिता घर छोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
क्या बोली पुलिस
वहीं, इस मामले में नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि पति पर पत्नी की हत्या का आरोप है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति किशोर पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। मुंह पर ईंट मारकर निर्मम हत्या कर दी गई है।