फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nagar police arrested Jimmy Miyan, accused in the Siwan triple murder case, from his house

Bihar News: सीवान ट्रिपल हत्याकांड मामले में आरोपी जिम्मी मियां गिरफ्तार, नगर थाना पुलिस ने घर से दबोचा

Tue, 23 May 2023 05:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 23 May 2023 05:27 PM IST
सार

नगर थाना प्रभारी सुदर्शन राम ने बताया कि आरोपी सिराज अहमद उर्फ जिम्मी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इसपर नगर थाना में नौ नवंबर 2021 को ट्रिपल हत्याकांड मामले में केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Nagar police arrested Jimmy Miyan, accused in the Siwan triple murder case, from his house
आरोपी सिराज अहमद उर्फ जिम्मी मियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान के चर्चित ट्रिपल हत्याकांड के आरोपी सिराज अहमद उर्फ जिम्मी मियां को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, बीते कुछ महीने पहले तीन लोगों का रहस्यमय ढंग से अपहरण कर शव को गायब करने का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में खान ब्रदर्स के बड़े भाई अयूब खान समेत कई लोगों पर मामला दर्ज हुआ था। उस वक्त पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खान ब्रदर्स के बड़े भाई अयूब खान को एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तभी से सिराज उर्फ जिम्मी मियां फरार चल रहा था।

विज्ञापन


बता दें कि एक हफ्ते पहले नगर थाना पुलिस ने जिम्मी मियां के घर पर कुर्की का आदेश भी चस्पा किया था। उसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने सिराज अहमद उर्फ जिम्मी मियां को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस पर अंशु सिंह, परमेंद्र यादव और विशाल सिंह की हत्या करने का आरोप था।
विज्ञापन


नगर थाना प्रभारी सुदर्शन राम ने बताया कि आरोपी सिराज अहमद उर्फ जिम्मी पिता दिवंगत फजलुर्रहमान को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। यह ग्राम शुक्ला टोली थाना नगर का रहने वाला है। इसपर नगर थाना में नौ नवंबर 2021 को ट्रिपल हत्याकांड मामले में भादंवि की धारा 364/ 302/201/120बी और 115 के तहत केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed