फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Woman murdered in Vaishali body missing bihar news murdered case Vaishali news hindi news

Bihar News : नवविवाहिता की रहस्यमयी हत्या, ससुराल के लोग हुए गायब, पुलिस ने शुरू की जांच

Tue, 20 Jan 2026 09:20 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 20 Jan 2026 09:20 AM IST
सार

वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पीड़ापुर गांव में नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों को सूचना मिलते ही वे ससुराल पहुंचे, लेकिन घर बंद मिला और सभी लोग फरार थे।

विज्ञापन
Woman murdered in Vaishali body missing bihar news murdered case Vaishali news hindi news
मृतक महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता सरिता प्रकाश की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि लालगंज में एक और नवविवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लालगंज थाना क्षेत्र के युसूफपुर पंचायत के पीड़ापुर गांव में एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को गुम करने की सूचना मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के घर वाले ससुराल पहुंचे तो वहां घर बंद मिला और सभी सदस्य फरार थे। इसके बाद परिजन ने घटना की सूचना लालगंज पुलिस को दी।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़ापुर गांव के निवासी रमेंश राय के बेटे शिवम् कुमार की शादी लगभग एक साल पहले हुई थी और दंपति के एक बच्ची भी है। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले नगद पैसे और मोटरसाइकिल की मांग के लिए उनकी बच्ची को प्रताड़ित करते थे। इस संबंध में नवविवाहिता अक्सर अपने माता-पिता को फोन पर परेशानियों की जानकारी देती रहती थी।

विज्ञापन

19 जनवरी 2026 को अचानक परिवार को फोन आया, जिसमें बताया गया कि उनकी बेटी श्रीलता की हत्या कर शव फेंक दिया गया है। इस सूचना के बाद मायके वाले पीड़ापुर गांव पहुंचे, लेकिन वहां घर बंद मिला और ससुराल के सभी लोग फरार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar News: बदमाशों ने दिनदहाड़े ब्लेड मारकर थैला काटा, पीएनबी से निकले कर्मी के सैलरी के 1.40 लाख रुपये उड़ाए

सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस ने पीड़ापुर गांव पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और घर पर कोई नहीं मिला है। वहीं परिजन रो-रो कर बेहाल हैं। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है और जल्द ही सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed