Bihar: विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी, मोतिहारी में बोले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी
Bihar: विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की बात बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मोतिहारी के लोग शीघ्र ही रक्सौल से हवाई यात्रा कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतिहारी पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मोतिहारी के लोग शीघ्र ही रक्सौल से हवाई यात्रा कर सकेंगे एवं अयोध्या के तर्ज पर बिहार के सीतामढ़ी में भी भव्य सीता मां की मंदिर की निर्माण कराया जाएगा।
बता दें कि मोतिहारी के घोड़ासहन में ढाका पवन जयसवाल द्वारा आयोजित 151 वर वधुओं के शादी के उपरांत घरेलू संसाधन के सामान तथा ग्यारह हजार का चेक वितरण समारोह रविवार को घोड़ासहन के भेलवा हाई स्कूल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे। चेक एवं घरेलू संसाधन वितरण समारोह कार्यक्रम के आयोजनकर्ता ढाका विधायक पवन जायसवाल ने उन्हें अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया। उपस्थित वर बधू को भी शुभकामना दिया। कार्यक्रम को पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं सभी मंत्री तथा विधायक को ढाका विधायक पवन जयसवाल के द्वारा स्वागत किया गया।