फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Wife throws boiling oil on husband, accuses him of attempted murder

Bihar: पत्नी ने पति पर गर्म तेल डालकर किया हमला, शादी को महज एक महीना हुआ था; पति गंभीर रूप से झुलसा

Thu, 12 Feb 2026 09:44 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 09:44 PM IST
सार

शिवहर में शादी के एक महीने बाद मीनापुर निवासी मुन्ना शाह पर पत्नी ने गर्म तेल डाल दिया। गंभीर रूप से झुलसे मुन्ना को एसकेएमसीएच रेफर किया गया। परिवार ने हत्या प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Wife throws boiling oil on husband, accuses him of attempted murder
इलाजरत मुन्ना शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में वैवाहिक जीवन के महज एक महीने बाद ही एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। मीनापुर, बलहा वार्ड-3 निवासी 25 वर्षीय मुन्ना शाह पर उनकी पत्नी द्वारा सोते समय गर्म तेल डालने का आरोप लगा है, जिससे उनका ऊपरी शरीर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने तुरंत उन्हें शिवहर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर मुन्ना शाह घर में गहरी नींद में सो रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी अफसारा खातून ने कथित तौर पर गर्म तेल उनके ऊपर डाल दिया। घटना के तुरंत बाद घर में अफरा-तफरी मच गई और परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

विज्ञापन

मुन्ना शाह पेशे से राजमिस्त्री हैं और पहले हैदराबाद में कार्यरत रहे हैं। कुछ समय पहले ही वे अपने घर लौटे थे। उनका विवाह 12 जनवरी 2026 को पिपराही प्रखंड के बसहिया गांव निवासी अफसारा खातून से हुआ था। शादी के इतने कम समय में हुई यह वारदात रिश्तों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: गोह-नबीनगर विधानसभा चुनाव परिणाम पर हाईकोर्ट में चुनौती, वेयर हाउस में ईवीएम-वीवीपैट सुरक्षित

पीड़ित के पिता नाजिर शाह ने आरोप लगाया कि बहू उनके बेटे को पसंद नहीं करती थी और उससे दूरी बनाए रखती थी। उन्होंने यह घटना सुनियोजित बताते हुए इसे हत्या के प्रयास के रूप में दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही पिपराही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और आरोपी महिला से पूछताछ जारी है। चिकित्सकीय रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोग यह जानकर हैरान हैं कि विवाह के इतने कम समय में मामला इतनी गंभीर स्थिति तक कैसे पहुंच गया। पुलिस का कहना है कि निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed