{"_id":"6605325147e77def85090da8","slug":"wife-and-son-killed-after-husband-opposes-second-marriage-in-sitamarhi-bihar-news-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitamarhi News: पति द्वारा दूसरी शादी का पत्नी ने किया विरोध, गुस्साए पति ने उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitamarhi News: पति द्वारा दूसरी शादी का पत्नी ने किया विरोध, गुस्साए पति ने उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार
Thu, 28 Mar 2024 02:33 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:33 PM IST
सार
Sitamarhi News: जिले के परसौनी में पति द्वारा दूसरी शादी करने पर पत्नी ने विरोध किया। जिसपर नाराज पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी और दो साल के मासूम की हत्या कर दी। इस घटना के बाद से सभी फरार है, फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस घटना की जांच कर रही है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतामढ़ी के परसौनी में हुई मां बेटे की हत्या मामले में पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया हैं। वहीं, पुलिस एफआईआर दर्ज करने बाद से लगातार आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इधर, हत्या मामले में कई राज खुलकर सामने आया है। मृतका अर्चना कुमारी की दादी मंजू देवी ने बताया कि कुछ माह पूर्व मृतका के पति राजेश ने पूर्वी चंपारण में चोरी-छिपे किसी लड़की से शादी रचा लिया है। जिसकी भनक परिवार पर नहीं पहुंची। हालांकि, कुछ दिन बाद इसकी खबर किसी ने मृतका अर्चना को दे दी।
विज्ञापन
जिसके बाद से वह विरोध करती थी। इसके लिए राजेश उसे प्रताड़ित करता था। साथ ही जान से मारने की धमकी भी देता था। दो माह पूर्व राजेश द्वारा मृतका के साथ काफी मारपीट भी की गई थी, मारपीट करने के बाद वह मायके चली गयी थी। मायके पक्ष के लोगों ने समझाकर उसे ससुराल भेजा था। जिसके एक सप्ताह बाद खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया और अर्चना के साथ साथ दो साल के मासूम पुत्र को भी सभी ने मिलकर मार डाला। वहीं, उसका पति राजेश दूसरे पुत्र अनीस कुमार को लेकर फरार हो गया है। मायके वाले को आशंका है कि राजेश अनीस की भी हत्या कर कर सकता है।
विज्ञापन
आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा
उधर, मृतका के चाचा हरिंदर पासवान ने बताया की अर्चना की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। शादी के बाद दोनों सुखी से रह रहे थे। अर्चना के दो बच्चे भी हुए। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की बहन निमी कुमारी बार-बार बेसुध हो जा रही थी। थानाध्यक्ष ओम पुकार प्रिय ने बताया कि आशंका है कि लड़की व उसके पुत्र की गला दबाकर हत्या की गई है। दोनों के गले पर फंदे का निशान है। वहीं, बेलसंड डीएसपी रविशंकर सिंह ने बताया की घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन