{"_id":"65d9fd8d086e5098220e277a","slug":"west-champaran-news-13-houses-burnt-due-to-fire-loss-worth-lakhs-13-families-rendered-homeless-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पश्चिम चंपारण में आग लगने से 13 घर जले, लाखों का नुकसान; पीड़ित परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पश्चिम चंपारण में आग लगने से 13 घर जले, लाखों का नुकसान; पीड़ित परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल
Sat, 24 Feb 2024 08:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 24 Feb 2024 08:00 PM IST
सार
West Champaran Hindi News: नरकटियागंज प्रखंड के दो गांवों में आग लगने से तेरह घर जल गए, जिससे तेरह परिवार बेघर हो गए। वहीं, सीओ सुधांशु शेखर ने बताया कि आग लगने की घटना की सूचना मिली है। कर्मचारी को जांच के लिए भेजा जा रहा है। पीड़ित परिवारों को सहायता के लिए मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
आग लगने के बाद का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले की अलग-अलग जगहों पर शनिवार के शाम आग लगने की घटना में तेरह घर जल गए। आग लगने के बाद से पीड़ित परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है। आग लगने की दोनों घटनाएं जिले के नरकटियागंज प्रखंड के दो गांव मंझरिया और मथुरा गांव की हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नरकटियागंज प्रखंड के बिनवलिया पंचायत स्थित मंझरिया गांव की है। जहां आग लगने से पांच घर जल गए, जिसमें घरों में रखे अनाज, बर्तन सहित अन्य समाग्री सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। हालांकि आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने अन्य घरों को जलने से बचा लिया है।
विज्ञापन
इसकी जानकारी देते हुए बिनवलिया के पैक्स अध्यक्ष मुन्ना सिंह ने बताया कि आग अगरबत्ती की चिंगारी से लगी है। घर में पूजा-पाठ में जलाई गई अगरबत्ती की चिंगारी से फूस के घर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। एक घर में लगी आग को बगल में बने दूसरे फूस के घरों ने पकड़ ली। आग इतनी भीषण थी कि ग्रामीण उसे बुझाने में नाकामयाब रहे। इस तरह आग से पांच घर जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
आग लगने की इस घटना में मंझरिया गांव के छोटेलाल मुखिया, राजन मुखिया, बंधु मुखिया, उमेश मुखिया और अजय मुखिया का फूस का घर जल गया है। घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है।
वहीं, दूसरी घटना नरकटियागंज प्रखंड के ही मथुरा गांव की है। जहां आग लगने से आठ घर जल गए। आग लगने से ललन बीन, मोती तेली, रामजी तेली, सुनर तेली, बन्हू तेली, मदन तेली, विक्रमा, मोहर तेली और संजय प्रसाद के घर जलकर राख हो गया।
गोखुला के मुखिया प्रतिनिधि रौशन व्याहुत ने बताया कि शाम में एकाएक आग लग गई। आग की लपटों को देख ग्रामीण उसे बुझाने के लिए दौड़े, लेकिन लपटें इतनी तेज थी कि ग्रामीण आग बुझाने में असफल रहे। हालांकि फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। सबसे अधिक क्षति ललन बीन को पहुंची है। उनकी बेटी की शादी थी। लेकिन इस घटना में सब कुछ जल कर राख हो गया। हालांकि आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल सका है।
वहीं, थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड को घटनास्थल पर भेजा गया था। इधर, सीओ सुधांशु शेखर ने बताया कि आग लगने की घटना की सूचना मिली है। कर्मचारी को जांच के लिए भेजा जा रहा है। पीड़ित परिवारों को सहायता के लिए मुआवजा दिया जाएगा।