फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Weather News: Young man died due to heat stroke in Motihari, his health deteriorated while walking home

Weather News: मोतिहारी में लू लगने से युवक की मौत, पैदल घर जाते समय बिगड़ी थी तबीयत; परिजनों में कोहराम

Fri, 31 May 2024 12:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 31 May 2024 12:51 PM IST
सार

Motihari News: पताही थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर शाम सूचना मिली कि परसौनी कपूर अमृत चौक के पास एक व्यक्ति बेहोश पड़ा है। उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Weather News: Young man died due to heat stroke in Motihari, his health deteriorated while walking home
मोतिहारी में लू लगने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे देश में नौतपा चल रहा है। इस दौरान आसमान से आग बरस रही है, जिसका असर मोतिहारी में भी देखने को मिल रहा है। मोतिहारी का तापमान भी 42 डिग्री के पार रह रहा है। इसी बीच लू लगने से यहां एक युवक की मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। यह घटना पताही थाना क्षेत्र के परसौनी अमृत चौक के पास की है। मृतक की पहचान चैता गांव निवासी गौरी शंकर साह के बेटे ओमप्रकाश साह (36) के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश साह पैदल ही अपनी बहन के घर पताही थाना क्षेत्र के कोदरिया गया था। जहां से वह अपने घर चैता के लिए पैदल ही जा रहा था। इसी बीच उसे तेज धूप लगी, जिसके बाद वह परसौनी कपूर अमृत चौक के पास पेड़ के नीचे छांव में बैठ गया। इस दौरान अचानक वह उल्टी करने लगा और फिर बेहोश हो गया। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पताही पुलिस को दी गई, जिसके बाद थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने उसे वहां से उठाकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 

Weather News: Young man died due to heat stroke in Motihari, his health deteriorated while walking home
मोतिहारी में लू लगने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

पताही थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर शाम सूचना मिली कि परसौनी कपूर अमृत चौक के पास एक व्यक्ति बेहोश पड़ा है। उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।
 
वहीं, सीएचसी के चिकित्सक सुधांशु रंजन ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि युवक की मौत अधिक गर्मी के कारण लू लगने से हुई है। दरअसल, ओमप्रकाश में जो लक्षण थे उसके हिसाब से लू लगने से ही ऐसा होता है। हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। इधर, जैसे ही परिजनों को ओमप्रकाश की मौत की सूचना मिली वैसे ही सभी पताही हॉस्पिटल पहुंचे और शव देखकर रोने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed