{"_id":"67613f0b4a60d39fa0047a3e","slug":"vaishali-patrol-team-exposed-during-surprise-inspection-by-sp-har-kishore-rai-constables-salary-deducted-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: एसपी के औचक निरीक्षण में गश्ती दल की पोल खुली, कई सिपाहियों का वेतन काटा तो कुछ का रोका; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: एसपी के औचक निरीक्षण में गश्ती दल की पोल खुली, कई सिपाहियों का वेतन काटा तो कुछ का रोका; जानें मामला
Tue, 17 Dec 2024 02:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 17 Dec 2024 02:36 PM IST
सार
Vaishali News: वैशाली एसपी के औचक निरीक्षण ने गश्ती दल की पोल खोल दी। निरीक्षण के दौरान कई सिपाही सोते मिले तो कुछ ड्यूटी से गायब थे। इसे लेकर एसपी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।
विज्ञापन
औचक निरीक्षण के दौरान एसपी हर किशोर राय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली जिले में पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने सोमवार मध्यरात्रि अचानक रात्रि गश्ती का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई थानों की गश्ती व्यवस्था की हकीकत सामने आई। एसपी ने डायल 112 और थाना गश्ती दल का निरीक्षण करते हुए पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने और ड्यूटी पर मुस्तैद रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
कई पुलिसकर्मी सोते पाए गए
निरीक्षण के दौरान नगर थाना और औद्योगिक क्षेत्र थाना के गश्ती दल में बड़ी लापरवाही सामने आई। नगर थाना के एएसआई विनोद कुमार और औद्योगिक थाना के एएसआई बिंदु प्रसाद गश्ती के दौरान सोते हुए पाए गए। ड्यूटी से गैरहाजिर सिपाही शिव शंकर कुमार और चालक कौशल कुमार समेत पांच अन्य सिपाही भी सोते हुए पाए गए। इसके बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत सोते पाए गए सिपाहियों का एक दिन का वेतन कटौती का निर्देश दिया गया। साथ ही ड्यूटी से गैरहाजिर सिपाहियों का पूरा वेतन रोका गया।
विज्ञापन
सजग सिपाहियों को मिला इनाम
वहीं, इस दौरान एसपी ने दो मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग पर तैनात सिपाहियों की सतर्कता और मुस्तैदी की सराहना की। उन्हें रात्रि ड्यूटी में बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने नगर थाना, सदर थाना और औद्योगिक थाना क्षेत्र के गश्ती दल की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण के लिए सतर्कता बरतें, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों को रोककर पूछताछ करें। साथ ही उन्होंने गश्ती दल को चुस्त-दुरुस्त और भ्रमणशील रहकर रात्रि ड्यूटी निभाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
रात्रि गश्ती के महत्व पर बल
एसपी हर किशोर राय ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए रात्रि गश्ती बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को न केवल सजग रहने, बल्कि आम जनता के बीच सुरक्षा की भावना को बढ़ाने के लिए सक्रिय गश्ती करने का निर्देश दिया।
पुलिसकर्मियों में हड़कंप
एसपी के औचक निरीक्षण और कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। लापरवाह पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई को लेकर विभाग में चर्चा जोरों पर है। वहीं, एसपी ने स्पष्ट कर दिया है कि ड्यूटी में कोताही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।