{"_id":"67a2282b308216178b00fdd4","slug":"vaishali-news-wood-saw-mill-burnt-to-ashes-due-to-massive-fire-loss-of-lakhs-administration-engaged-in-inve-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: भीषण आग लगने से लकड़ी आरा मिल जलकर राख, लाखों का नुकसान; प्रशासन जांच में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: भीषण आग लगने से लकड़ी आरा मिल जलकर राख, लाखों का नुकसान; प्रशासन जांच में जुटा
Tue, 04 Feb 2025 08:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 04 Feb 2025 08:16 PM IST
सार
Vaishali News: वैशाली में भीषण आग लगने से एक लकड़ी आरा मिल जलकर राख हो गई, जिससे लाखों का नुकसान हो गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने आग लगने की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आग लगने से आरा मिल को हुआ लाखों का नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैशाली जिले के महनार नगर में एक बड़ी आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। यहां वार्ड-10 में स्थित दिवंगत रामानंद शर्मा के बेटे संतोष शर्मा की लकड़ी आरा मिल में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि कई किलोमीटर दूर से भी यह दिखाई दे रही थीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। फिर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग का विकराल रूप देखते हुए तुरंत अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई, जिससे मालिक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
आरा मिल के मालिक रामानंद शर्मा ने बताया कि इस अग्निकांड के कारण उन्हें भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने अपनी जीवनभर की मेहनत की कमाई को आग की लपटों में खो दिया। स्थानीय प्रशासन ने नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है और अग्निकांड के कारणों की जांच की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि आग कैसे लगी। हालांकि इस हादसे में एक राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग के फैलने से पहले सभी लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए थे, जिससे बड़े हादसे से बचा जा सका। प्रशासन और अग्निशमन विभाग ने मिलकर इस घटना को और भी गंभीर होने से रोक लिया।
विज्ञापन
स्थानीय प्रशासन ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग कैसे और कहां से शुरू हुई। इस मामले में जांच के बाद ही आग के स्रोत और उसकी सही वजह का खुलासा किया जाएगा। वहीं, नुकसान का सही आंकलन करने के लिए प्रशासन टीमों का गठन कर रहा है ताकि प्रभावित परिवार को उचित राहत प्रदान की जा सके।