फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Vaishali News: Sand mafia attacked transport department team; one inspector injured, 2 vehicles damaged

Bihar News: बालू माफिया ने परिवहन विभाग की टीम पर किया हमला; एक दारोगा घायल, दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Wed, 12 Feb 2025 06:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 12 Feb 2025 06:31 PM IST
सार

Vaishali News: पुलिस ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से ओवरलोड वाहनों की जांच की जा रही थी, इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। हमले में एक कर्मी घायल हुआ है और दो सरकारी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Vaishali News: Sand mafia attacked transport department team; one inspector injured, 2 vehicles damaged
बालू माफियाओं के हमले में क्षतिग्रस्त हुए वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले में बालू माफिया के बढ़ते दुस्साहस का एक और मामला सामने आया है। बुधवार को ओवरलोड वाहनों की जांच कर रहे परिवहन विभाग की टीम पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक दारोगा समेत कई कर्मी घायल हो गए, जबकि विभाग की दो गाड़ियों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

विज्ञापन

 
चेक पोस्ट पर अचानक हुआ हमला
जानकारी के मुताबिक, घटना हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग के सैदपुर रजौली चौक के पास हुई, जहां परिवहन विभाग की टीम ओवरलोड वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बालू लदा ट्रक जांच चौकी के पास पहुंचा और तभी अचानक असामाजिक तत्वों ने विभागीय टीम पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन



 
घायल दारोगा अस्पताल में भर्ती
हमले में परिवहन विभाग के दरोगा हर्ष कुमार घायल हो गए, जिन्हें तुरंत हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, विभाग की दो गाड़ियों को भी हमलावरों ने तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। इस संबंध में डीटीओ कार्यालय में तैनात अधिकारी हेमा कुमारी के बयान पर सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी?
सदर थाना अध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि सैदपुर रजौली में परिवहन विभाग की ओर से ओवरलोड वाहनों की जांच की जा रही थी, इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक कर्मी घायल हुआ है और दो सरकारी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

 
बालू माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
इस घटना के बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोग मांग कर रहे हैं कि बालू माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed