{"_id":"674f12c384c82269d707acbc","slug":"vaishali-news-newly-married-woman-murdered-for-not-getting-bed-in-dowry-serious-allegations-against-in-laws-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दहेज में पलंग न मिलने पर नवविवाहिता की हत्या, ससुरालवाले फरार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दहेज में पलंग न मिलने पर नवविवाहिता की हत्या, ससुरालवाले फरार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
Tue, 03 Dec 2024 07:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 03 Dec 2024 07:46 PM IST
सार
Dowry Murder: मृतका के परिजनों का आरोप है कि उषा के साथ पहले मारपीट की गई और बाद में फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, जहां उषा का शव मिला। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली जिले के महुआ थानाक्षेत्र के अब्दुलपुर गांव में दहेज के लिए ससुरालवालों की हैवानियत का खौफनाक मामला सामने आया है। 24 वर्षीय उषा कुमारी की उसके ससुरालवालों ने कथित तौर पर इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उन्हें दहेज में सोने के लिए पलंग नहीं मिला। घटना के बाद आरोपी ससुरालवाले घर छोड़कर फरार हो गए। इस मामले को लेकर मृतका के परिजनों ने ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
शादी के डेढ़ साल बाद दहेज की मांग बनी जानलेवा
जानकारी के मुताबिक, उषा कुमारी की शादी डेढ़ साल पहले भोला पासवान के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही पति और ससुरालवाले दहेज में सोने के लिए पलंग मांग रहे थे। मृतका के मायके वालों के अनुसार, उषा बार-बार इस मांग की जानकारी अपने परिवार को दे रही थी। परिजन दिलीप पासवान ने बताया कि उन्होंने मार्च में पलंग देने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन इसके बावजूद ससुरालवालों का उत्पीड़न जारी रहा।
विज्ञापन
हत्या की आशंका: मारपीट और फांसी का आरोप
मृतका के परिजनों का आरोप है कि उषा के साथ पहले मारपीट की गई और बाद में फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, जहां उषा का शव मिला।
विज्ञापन
वहीं, घटना की सूचना पर महुआ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
इधर, घटना के बाद से मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने ससुरालवालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों और परिवारजनों का कहना है कि दहेज के लिए की गई यह हत्या समाज के लिए शर्मनाक है और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।