फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Vaishali News: Lover absconds with bride along with friends in luxury car; Villagers beat up a youth badly

Bihar: लग्जरी कार में दोस्तों संग दुल्हन को उठाने पहुंचा प्रेमी; ग्रामीणों ने एक युवक को जमकर पीटा, हालत नाजुक

Wed, 05 Feb 2025 04:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 05 Feb 2025 04:26 PM IST
सार

Love Affair: वैशाली में प्रेम प्रसंग का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां प्रेमी अपने दोस्तों संग लग्जरी कार लेकर पहुंचा और दुल्हन को लेकर फरार हो गया। हालांकि इस दौरान ग्रामीणों ने एक युवक पकड़कर बुरी तरह पीट दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

विज्ञापन
Vaishali News: Lover absconds with bride along with friends in luxury car; Villagers beat up a youth badly
पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वैशाली जिले के कटरा थाना क्षेत्र के मथना मिल्की गांव में एक प्रेम-प्रसंग का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। शादी से महज दो दिन पहले एक प्रेमी अपने कई दोस्तों के साथ गाड़ी में सवार होकर प्रेमिका को घर से उठा ले गया। इस दौरान ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

 
शादी तय होने पर ही प्रेमी ने दी थी चेतावनी
जानकारी के मुताबिक, घटना कटरा थाना क्षेत्र के मथना मिल्की गांव की है। जहां की रहने वाली एक लड़की को मुजफ्फरपुर निवासी बिट्टू नामक युवक से प्रेम हो गया था। लेकिन लड़की के परिजनों ने इस रिश्ते को नकारते हुए उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। शादी महज दो दिन बाद होनी थी, लेकिन लड़की इस शादी से खुश नहीं थी।
विज्ञापन

 
यह भी बताया जा रहा है कि लड़की ने खुद अपने प्रेमी बिट्टू को फोन कर बुलाया था। बिट्टू भी पहले ही लड़की के परिवार को यह साफ कर चुका था कि वह अपनी प्रेमिका से शादी करेगा और जरूरत पड़ने पर उसे घर से उठाकर ले जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लग्जरी गाड़ी में सवार होकर आया प्रेमी
घटना की रात बिट्टू अपने करीब छह दोस्तों के साथ एक थार गाड़ी में सवार होकर लड़की के घर पहुंचा। लड़की पहले से तैयार थी और प्रेमी के बुलाने पर बिना किसी विरोध के उसके साथ चली गई। लेकिन इसी दौरान गांव के लोगों ने प्रेमी के एक साथी कुंदन ठाकुर को पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद घायल युवक को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
 
परिजनों ने अब तक नहीं दी कोई शिकायत
घटना की जानकारी मिलते ही कटरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से आवेदन नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


वहीं, यह पूरी घटना गांव में चर्चा का विषय बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लड़की अपनी मर्जी से गई या उसे जबरदस्ती ले जाया गया, यह पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। वहीं, परिवार वाले भी अभी इस मामले में खुलकर कुछ बोलने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed