फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Vaishali News: 2 youths riding bike going to factory were crushed by speeding hyva; 1 died on spot, 1 injured

Bihar: फैक्टरी जा रहे बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार हाइवा ने रौंदा; एक की मौके पर मौत, दूसरा घायल

Fri, 23 Feb 2024 05:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 23 Feb 2024 05:30 PM IST
सार

Vaishali Hindi News: वैशाली में फैक्टरी में काम पर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को एक तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। वहीं, गुस्साए स्थानीय लोगों ने आगजनी कर सड़क जाम कर दी।

विज्ञापन
Vaishali News: 2 youths riding bike going to factory were crushed by speeding hyva; 1 died on spot, 1 injured
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग के बिदुपुर थाना क्षेत्र के माईल चौक पर तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवक को रौंद दिया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। लेकिन डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं, युवक की मौत हो जाने से आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग के माईल चौक पर आगजनी कर जाम कर लगा दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची बिदुपुर थाना पुलिस गुस्साए लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के खपुरा गांव निवासी हरेंद्र राय के बेटे हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हिमांशु हाजीपुर में पेप्सी फैक्ट्री में काम करता था। घटना के वक्त भी वह काम करने के लिए अपने घर से हाजीपुर आने के लिए निकला था। तभी माईल चौक पर तेज रफ्तार हाइवा ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत ही हो गई। जबकि दूसरे युवक को गंभीर स्थिति में बिदुपुर पीएससी से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी स्थिति भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हर दिन हिमांशु कुमार मोटरसाइकिल से ड्यूटी करने हाजीपुर आता था। वहीं, युवक की मौत हो जाने से नाराज लोगों को बिदुपुर थाना पुलिस समझाने में जुट गई। जबकि गुस्साए लोग अपनी मांगों को लेकर सड़क पर आगजनी कर डटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed