फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Vaishali: Minor girl returning home from Kaushal Vikas Kendra teased and beaten by miscreants, clothes torn

Crime: कौशल विकास केंद्र से घर लौट रही नाबालिग छात्रा को मनचलों ने छेड़ा और पीटा, विरोध करने पर कपड़े भी फाड़े

Wed, 05 Feb 2025 08:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 05 Feb 2025 08:11 PM IST
सार

Vaishali News: पुलिस ने बताया कि चार आरोपियों में से दो मनचलों की पहचान कर उनपर एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस बाकी दो अज्ञात मनचलों की तलाश में भी लगी हुई है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Vaishali: Minor girl returning home from Kaushal Vikas Kendra teased and beaten by miscreants, clothes torn
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ दिनदहाड़े मनचलों ने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। इसे लेकर इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पुलिस ने दो मनचलों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबकि अन्य दो मनचलों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, नाबालिग छात्रा कौशल विकास केंद्र में सिलाई-कटाई का प्रशिक्षण ले रही थी। छात्रा 28 जनवरी के दिन प्रशिक्षण लेकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बीच रास्ते में चार मनचलों ने छात्रा की साइकिल में टक्कर मारकर उसे नीचे गिरा दिया। उसके बाद छात्रा को रोक लिया और मनचले छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। इस दौरान मनचलों ने छात्रा को जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाने का प्रयास भी किया। छात्रा ने इसका विरोध किया तो मनचले हथियार दिखाकर उससे जोर जबरदस्ती करने लगे। छात्रा इसी दौरान चिल्लाने लगी तब मनचलों ने छात्र की जमकर पिटाई की और उसके कपड़े तितर-बितर कर दिए।
विज्ञापन

 
छात्रा की पिटाई होने पर चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचने लगे, जिसकी आहट सुनते ही मनचले मौके से फरार हो गए। लेकिन मनचलों ने जाते समय छात्रा को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस घटना के बारे में जानकारी दी तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पीड़ित छात्रा ने बताया कि यह तमाम मनचले किसी ट्रेनिंग स्कूल या दूसरे शैक्षणिक संस्थान के आसपास हरदम घूमते रहते हैं और लड़कियों को छेड़ते रहते हैं। वहीं, तमाम मनचलों पर पहले से भी वैशाली जिले के कई थानों में एफआईआर दर्ज है। चार मनचलों में से दो मनचलों की पहचान रोहित कुमार और राजा कुमार के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने दोनों पर एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जबकि पुलिस दो अज्ञात मनचलों की तलाश में भी लगी हुई है। वहीं, छात्रा को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed