फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vaishali Bihar news: Bjp Mp Jagannath Singh Sigal targeted RJD leader Tejashwi Yadav political news

Bihar: तेजस्वी को 'मूर्ख' बताकर भड़के सांसद जगन्नाथ सिंह, कहा– नीतीश पर 'खटारा' वाला बयान दुर्भाग्यपूर्ण

Sun, 04 May 2025 08:00 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 04 May 2025 08:00 PM IST
सार

Bihar: नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक योग्य नेता हैं, जिन्होंने बिहार में सुशासन को स्थापित किया है। जब पहली बार जंगलराज के बाद कैबिनेट बनी थी, मैं खुद मंत्री था और इसे अपने जीवन का सौभाग्य मानता हूं।

विज्ञापन
Vaishali Bihar news: Bjp Mp Jagannath Singh Sigal targeted RJD leader Tejashwi Yadav political news
भाजपा सांसद जगन्नाथ सिंह सीगवाल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

महाराजगंज से भाजपा सांसद जगन्नाथ सिंह सीगवाल ने हाजीपुर में एक निजी कार्यक्रम के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तेजस्वी यादव को "मूर्ख" बताते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'खटारा' कहना बेहद आपत्तिजनक और नासमझी का परिचायक है।

विज्ञापन

सांसद ने कहा कि ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना मूर्खता की निशानी है। तेजस्वी यादव को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। अगर किसी को अपनी जुबान पर नियंत्रण नहीं है, तो वह न राजनीति के लायक है और न ही किसी जिम्मेदार क्षेत्र के। किसी के बारे में अपशब्द कहना एक गंभीर भूल और बचकानी हरकत है।

विज्ञापन

नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक योग्य नेता हैं, जिन्होंने बिहार में सुशासन को स्थापित किया है। जब पहली बार जंगलराज के बाद कैबिनेट बनी थी, मैं खुद मंत्री था और इसे अपने जीवन का सौभाग्य मानता हूं। उन्होंने कहा कि बिहार में एक दौर था जब पत्रकारों और डॉक्टरों की हत्याएं आम बात थी। बस स्टैंड से बच्चों का अपहरण तक हो जाता था। लेकिन जब से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं, तब से कानून-व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: शादी समारोह के दौरान डीजे को लेकर दो गुटों में झड़प; बहादुरगंज में 29 नामजद, एक गिरफ्तार

ओवैसी के बिहार चुनाव लड़ने के सवाल पर सांसद ने कहा कि भारत का संविधान सभी नागरिकों को चुनाव लड़ने का अधिकार देता है। यदि कोई कोर्ट से दोषी करार नहीं दिया गया है, तो उसे चुनाव लड़ने से कोई नहीं रोक सकता। उम्र 18 साल होनी चाहिए, बस। अंत में उन्होंने दावा किया कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 243 में से 243 सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि इस बार सभी विपक्षी दलों का सुपर साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed